LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

Sourabh Bhatnagar | Mar 07, 2026, 08:11 IST
Share
lpg price hike cooking gas cylinder becomes expensive
lpg price hike cooking gas cylinder becomes expensive

मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी की है।

LPG Price Hike: आज, 7 मार्च से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे लोगों की रसोई के बजट पर सीधा असर पड़ेगा। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया है।

अब दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गई है।

यह बढ़ोतरी सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। मध्यप्रदेश में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। अब भोपाल और इंदौर में सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ऊपर हो गई है। ये बढ़ोतरी अप्रैल 2025 के बाद पहली बार हुई है।

13366cf1-039
13366cf1-039


क्यों बढ़े हैं LPG सिलेंडर के दाम

बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध (इजराइल ईरान जंग) के कारण हुई है। इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग ने कच्चे तेल की आपूर्ति पर दबाव डाला है, जिससे तेल कंपनियों को गैस के दाम बढ़ाने पड़े।

हालांकि, सरकार का कहना है कि भारत में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और देशभर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है। इंडियन ऑयल ने भी इन अफवाहों को नकारा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए देश की सभी LPG रिफाइनरी को उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है।

एमपी में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों, जैसे भोपाल और इंदौर में, गैस सिलेंडर की कीमतें (एलपीजी सिलेंडर कीमत न्यूज) बढ़ने से आम आदमी पर सीधा असर पड़ा है। अब इन शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ज्यादा हो गई है। यह बढ़ोतरी न सिर्फ आम नागरिकों को परेशान करने वाली है, बल्कि इसका असर रेस्टोरेंट और होटल व्यवसाय पर भी पड़ेगा, क्योंकि इन व्यवसायों के लिए भी गैस सिलेंडर जरूरी होते हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा

कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ:घरेलू सिलेंडर के अलावा, कमर्शियल सिलेंडर (commercial LPG prices) की कीमतों में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर पड़ेगा। इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों के फूड हब्स पर इस बढ़ोतरी का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। खासकर, सराफा और छप्पन दुकान जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में इसका असर दिखाई देगा।

बड़े शहरों में घरेलू सिलेंडर की बढ़ी कीमतें:

  • दिल्ली: 913 रुपए
  • कोलकाता: 939 रुपए
  • चेन्नई: 928.50 रुपए
  • मुंबई: 912.50 रुपए

FAQ

  1. एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि का कारण क्या है?
    एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग माना जा रहा है। इस युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे तेल कंपनियों को गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ानी पड़ीं।
  2. एमपी में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें क्या हैं?
    मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपए बढ़ गई है। भोपाल और इंदौर में अब सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ऊपर पहुंच गई है।
  3. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कितनी वृद्धि हुई है?
    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की वृद्धि हुई है, जो होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार पर असर डाल रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...

अब बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, आज से होंगे ये बड़े बदलाव

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका!

Grok AI की भविष्यवाणी ने किया चमत्कार, ईरान पर हमले से ठीक तीन दिन पहले ही बता दी सटीक तारीख

ईरान-इजरायल युद्ध से किसानों की बढ़ी चिंता, निर्यात पर पड़ रहा है असर



Tags:
  • एलपीजी सिलेंडर
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
  • LPG Price Hike
  • एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
  • एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा
  • एलपीजी सिलेंडर कीमत न्यूज
  • commercial LPG prices
  • कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ
  • इजराइल-ईरान युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई