वक्फ बिल के विरोध पर बोले सीएम डॉ. यादव- कांग्रेस और ममता बनर्जी मांगे माफी
Sanjay Gupta | Apr 09, 2025, 17:14 IST
Photograph: (the sootr)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वक्फ बोर्ड बिल के विरोध पर कांग्रेस और ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह गरीब मुस्लिमों के हक की लड़ाई थी और विरोध करने वाले पक्षों को माफी मांगनी चाहिए।
INDORE. वक्फ बोर्ड बिल लागू हो गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार खुलकर इसके विरोध में आ गई है, वहां लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, आगजनी हो रही है। उन्होंने इसे राज्य में लागू नहीं करने तक की बात कह दी है। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अंदर की पोल खुल गई है। जिन-जिन ने वक्फ बिल का विरोध किया, उनके यहां ही क्यों आग लग रही है।
![the sootr]()
सीएम ने आगे कहा कि यह गरीब मुसलमानों के हक की लड़ाई थी, इसलिए पूरे देश के मुस्लिम समाज ने वक्फ के अंदर जो विसंगतियां थी, उन्हें जाना, जो तथाकथित लोगों ने कब्जा किया हुआ था उसका परिणाम सबके सामने है। उसको वोट बैंक के आधार पर जोड़कर चलना, यह कांग्रेस का षड़यंत्र था, वह बेनकाब हो गया है। उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस और उनके साथ वाले ममता बनर्जी, सहित सभी लोग माफी मांगेगे। वक्फ की अंदर की भावना समझकर खासकर कमजोर गरीब मुस्लिम समाज के साथ न्याय करेंगे।
ये भी पढ़ें... MP के स्कूलों में अटेंडेंस में 'यस सर' या 'यस मैडम' नहीं अब स्टूडेंट्स कहेंगे 'जय हिंद'
अहमदाबाद में कांग्रेस की चल रही वर्किंग कमेटी की बैठक में सरदार पटेल के विचारों पर चलने का प्रस्ताव पास होने को लेकर सीएम ने कहा कि चलो देर आए दुरूस्त आए, सरदार पटेल ने देश की आजादी के साथ पहले ज्योर्तिंलिंग सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए राहुल जी के पूर्वज नेहरूजी को याद किया था कि लोकार्पण करिए लेकिन उन्होंने नकार दिया था। वर्ग विशेष के वोट के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ लगातार अन्याय किया, समाज के अंदर फूट डालने का प्रयास किया। सौभाग्य की बात ही पीएम नरेंद्र मोदीजी सबसा साथ सबका विकास की विचारधारा से काम करते हैं. इसलिए आज 21 प्रदेशों में बीजेपी और उनके सहयोगियों की सरकार है।
ये भी पढ़ें... MP में गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, देखें जिलेवार आदेश
इस दौरान सीएम के स्वागत के लिए विधायक गोलू शुक्ला, बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नरेंद्र सलूजा, हरिनारायण यादव, टीनू जैन, चिंटू वर्मा व अन्य उपस्थित थे। सीएम 12 अप्रैल और 14 अप्रैल की इंदौर दौरा करेंगे।
ये भी पढ़ें... Queens college : इंदौर के क्वींस कॉलेज में बढ़ाई फीस, गुस्साए पैरेंट्स ने हंगामा कर मांगा जिम्मेदारों से जवाब
the sootr
यह बोले सीएम डॉ. यादव
इंदौर: वक्फ संशोधन 2025 पर CM मोहन यादव ने क्या कहा ...देखें वीडियो#mohanyadav #cmmohanyadav #madhyapradesh #WaqfAmendmentBill #Congress #news #TheSootr । @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @BJP4MP pic.twitter.com/nrzmJIudr3
— TheSootr (@TheSootr) April 9, 2025
चलो देर आए दुरूस्त आई कांग्रेस
ये भी पढ़ें... MP में गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, देखें जिलेवार आदेश
यह सभी रहे मौजूद
ये भी पढ़ें... Queens college : इंदौर के क्वींस कॉलेज में बढ़ाई फीस, गुस्साए पैरेंट्स ने हंगामा कर मांगा जिम्मेदारों से जवाब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari