विधायकों ने विधानसभा में नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, माननीय बोले : यह सब सरकार की नोटंकी
Arvind Sharma | Jun 28, 2024, 23:59 IST
MLA property details
विधानसभा सचिवालय ने 229 विधायकों को इसकी जानकारी 30 जून तक देने को लेकर पत्र जारी किया है। लेकिन उसके बाद भी विधायकों ने संपत्ति का ब्योरा पेश नहीं किया है।
भोपाल मध्य प्रदेश के विधायकों को अपनी संपत्ति का ब्योरा विधानसभा में देना होगा। विधानसभा सचिवालय ने 229 विधायकों को इसकी जानकारी 30 जून तक देने को लेकर पत्र जारी किया है। लेकिन उसके बाद भी विधायकों ने संपत्ति का ब्योरा पेश नहीं किया है। द-सूत्र ने भाजपा और कांग्रेस के विधायकों से बात की, तो ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि सरकार की यह सब नोटंकी है। वह कुछ भी पत्र जारी कर देते हैं।
चुनाव के समय शपथ पत्र में अपनी प्रोपर्टी की जानकारी दी है। वहीं गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि वह पहले भी विधायक रहे थे,तब भी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था। ना ही अभी तक उन्होंने कोई ब्योरा दिया है। द-सूत्र ने कांग्रेस और भाजपा के विधायकों से बात की तो उन्होंने कहा कि संपत्ति का ब्योरा विधानसभा में देना है। इस संबंध में सचिवालय से उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। अगर आदेश जारी हुआ है तो एक जुलाई को विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, तभी संपत्ति का ब्योरा दे देंगे।
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने वर्ष 2019 में शीतकालीन सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था। तत्कालीन संसदीय कार्यमंत्री डॉ गोविंद सिंह ने इस प्रस्ताव को प्रस्तुत करते हुए कहा था कि प्रदेश के सभी विधायकों को 30 जून से पहले अपनी संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के समक्ष रखना होगा। बाद में इसे विधानसभा की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : MP में अफसरों की मनमानी का शिकार राज्यमंत्री, क्या मोहन राज में भी बेलगाम होगी अफसरशाही ?
ताकि सभी लोग इसे देख सकें। वहीं दूसरी ओर इस संकल्प पत्र के बाद विधानसभा सचिवालय द्वारा हर साल विधायकों को उनसे अपनी संपत्ति का ब्योरा पेश करने के लिए पत्र जारी किया जाता है। लेकिन विधायकों द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं विधायकों ने संपत्ति का ब्योरा न देने के तर्क बताए है। उनका कहना है कि एक बार शपथ पत्र दे देते है। उसी को संपत्ति ब्योरा मान लिया जाए।
अम्बाह से कांग्रेस विधायक देवेंद्र सखवार ने कहा कि उन्हें विधानसभा सचिवालय से संपत्ति ब्योरा देने को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है। साथ ही उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है। साथ ही द-सूत्र से कहा कि आदेश की कॉपी मुझे उपलब्ध करा दें। चुनाव समय मैंने शपथ पत्र में संपत्ति की जानकारी दे दी है वहीं जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा 30 जून तक संपत्ति ब्योरा विधानसभा सचिवालय में देना है, इसकी उन्हें सूचना नहीं है। कि उन्हें संपत्ति ब्योरा देना है।
ये खबर भी पढ़ें...
प्रतिष्ठित व्यास सम्मान से विभूषित और जाने माने साहित्यकार डॉ. शरद पगारे का निधन
ग्वालियर ग्रामीण से विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि विधानसभा सचिवालय का कोई पत्र नहीं मिला है। संपत्ति ब्योरा देने की कहेंगे, तो दे देंगे। दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने कहा कि विधानसभा में शपथ पत्र दे दिया है। उन्हें अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। डबरा विधायक सुरेश राजे ने कहा कि उन्हें संपत्ति ब्योरा देने को लेकर जानकारी नहीं है। आदेश की कॉपी दिखवाता हूं, तो कल ही संपत्ति की जानकारी दे देंगे। गोहद विधायक केशव देसाई ने कहा कि उन्हें संपत्ति ब्योरा को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
8वीं पास अमन ने सेना के लिए बनाई हाईटेक रोबोटिक गन, 5 किमी दूर से दुश्मन ढेर
भाजपा विधायक रमेश प्रसाद खटीक, देवेंद्र जैन महेंद्र राम सिंह यादव,जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, पन्नालाल शाक्य,शैलेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने शपथ पत्र दिया है। लेकिन सचिवालय से संपत्ति का ब्योरा देने को लेकर परिपत्र नहीं मिला है। परिपत्र मिल जाएगा तो जानकारी दे देंगे। उधर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि उन्होंने पहले भी विधायक रहते हुए संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था। उनकी संपत्ति बढ़ी नहीं है, तो वह क्या ब्योरा देंगे। मैं तो राम की भी जय बोलता हूं, ौर रावण की भी जय कहता हूं। मेरी पांच साल में संपत्ति बढ़ी नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू, जानें कैसे प्रकट होते हैं बाबा बर्फानी
मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर से द-सूत्र ने बात की तो उन्होंने कहा कि संपत्ति ब्योरा मुझे विधानसभा में देना है। इसका मुझे कोई आइडिया नहीं है। ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी चुनाव लड़ते समय शपथ पत्र में दी थी। साथ ही वेबसाइट पर भी उनकी संपत्ति देखी जा सकती है। लेकिन सरकार नोटंकी करती है।
संपत्ति का ब्योरा विधानसभा में देना है
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने वर्ष 2019 में शीतकालीन सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था। तत्कालीन संसदीय कार्यमंत्री डॉ गोविंद सिंह ने इस प्रस्ताव को प्रस्तुत करते हुए कहा था कि प्रदेश के सभी विधायकों को 30 जून से पहले अपनी संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के समक्ष रखना होगा। बाद में इसे विधानसभा की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : MP में अफसरों की मनमानी का शिकार राज्यमंत्री, क्या मोहन राज में भी बेलगाम होगी अफसरशाही ?
ताकि सभी लोग इसे देख सकें। वहीं दूसरी ओर इस संकल्प पत्र के बाद विधानसभा सचिवालय द्वारा हर साल विधायकों को उनसे अपनी संपत्ति का ब्योरा पेश करने के लिए पत्र जारी किया जाता है। लेकिन विधायकों द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं विधायकों ने संपत्ति का ब्योरा न देने के तर्क बताए है। उनका कहना है कि एक बार शपथ पत्र दे देते है। उसी को संपत्ति ब्योरा मान लिया जाए।
विधायकों ने कहा कि उन्हें संपत्ति ब्योरा देने को लेकर नहीं मिला पत्र
ये खबर भी पढ़ें...
प्रतिष्ठित व्यास सम्मान से विभूषित और जाने माने साहित्यकार डॉ. शरद पगारे का निधन
ग्वालियर ग्रामीण से विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि विधानसभा सचिवालय का कोई पत्र नहीं मिला है। संपत्ति ब्योरा देने की कहेंगे, तो दे देंगे। दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने कहा कि विधानसभा में शपथ पत्र दे दिया है। उन्हें अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। डबरा विधायक सुरेश राजे ने कहा कि उन्हें संपत्ति ब्योरा देने को लेकर जानकारी नहीं है। आदेश की कॉपी दिखवाता हूं, तो कल ही संपत्ति की जानकारी दे देंगे। गोहद विधायक केशव देसाई ने कहा कि उन्हें संपत्ति ब्योरा को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
8वीं पास अमन ने सेना के लिए बनाई हाईटेक रोबोटिक गन, 5 किमी दूर से दुश्मन ढेर
भाजपा विधायकों ने कहा: संपत्ति का ब्योरा अभी नहीं दिया
ये खबर भी पढ़ें...
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू, जानें कैसे प्रकट होते हैं बाबा बर्फानी
मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर बोले: संपत्ति ब्योरा का नहीं मुझे आइडिया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari