MP के भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को उठा ले गया
Amresh Kushwaha | Sept 16, 2025, 14:58 IST
bjp-leader-shravan-chauhan-student-kidnap-mandsaur
मध्यप्रदेश के मंदसौर में भाजपा नेता और उसके दोस्त ने मिलकर एक छात्रा का अपहरण किया। पुलिस की तत्परता से छात्रा को सुरक्षित बचाया गया। जानें क्या है पूरा मामला...
मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक भाजपा नेता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक छात्रा का अपहरण कर लिया। यह घटना सोमवार, 15 सितंबर को पीजी कॉलेज के बाहर हुई, जब छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। अचानक, बिना नंबर की काले शीशे वाली ऑल्टो कार रुकी, और भाजपा पार्षद श्रवण चौहान और अभिषेक चौधरी ने छात्रा का अपहरण कर लिया। हालांकि, यह घटना पुलिस की तत्परता के कारण नाकाम हो पाई और छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया।
जानें कैसे हुआ
ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर में DEO बीएल दांगी के यहां ED इसलिए पहुंची, 71 करोड़ के घोटाले के आरोपी ठेकेदार के साथ कारोबारी संबंध
टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाया जा रहा है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, उन्होंने तत्परता दिखाई। कार को रोकने के लिए नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पास संदिग्ध कार को रोका। वहां से पिपलियामंडी के भाजपा पार्षद श्रवण और अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तुरंत छात्रा को सुरक्षित बचाया और सभी को थाने ले गई।
ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर न्यूज: आयुर्वेद डॉक्टर के एलोपैथी नुस्खे ने बिगाड़ा मर्ज, विधानसभा में भी दबी आवाज
पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पीड़िता के पिता ने अभिषेक से कहा था कि वह उनकी बेटी का ध्यान रखें, लेकिन अभिषेक को यह शक था कि छात्रा का किसी और से संबंध है। यही कारण था कि वह छात्रा का पीछा करता था और उसकी निगरानी करता था। सोमवार को छात्रा पर शक करते हुए उसने उसे कॉलेज से जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया।
ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने टोल मैनेजर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
थाने में पूछताछ के दौरान पीड़िता के परिजन भी पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हुई। आरोपियों ने मौका पाकर थाने से बाहर निकलने की कोशिश की। वहीं शाम तक एफआईआर दर्ज करवाने में देरी हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। हालांकि, देर रात करीब साढ़े 11 बजे पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...बैतूल स्वागत रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया
छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब वह कार में बैठी थी, तो अभिषेक ने उसे मारा और बाल खींचे। छात्रा ने गाड़ी रोकने के लिए श्रवण चौहान से भी कहा, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
जानें कैसे हुआ एमपी में छात्रा का अपहरण
घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। इस दौरान छात्रा कॉलेज के बाहर बस का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक एक संदिग्ध कार रुकी। गाड़ी से अभिषेक चौधरी बाहर निकला। इसके बाद अभिषेक ने छात्रा का हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। छात्रा ने विरोध किया और मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन अफसोस कोई आगे नहीं आया। इसके बाद कार तेज गति से चली गई। छात्रा को अपहरण के बाद न जाने कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने नाकाबंदी कर छात्रा को बचाया
भाजपा नेता ने छात्रा का किया अपहरण की खबर पर एक नजर
|
आरोपी और पीड़िता के बीच था विवाद
ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने टोल मैनेजर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
थाने में बवाल, दोनों आरोपी फरार
ये खबर भी पढ़िए...बैतूल स्वागत रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया
मारपीट और बाल खींचने का आरोप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari