MP Budget 2025: बजट में जबलपुर के लिए बड़ी घोषणाएं, जानें संभाग के किस जिले को क्या मिला

Vikram Jain | Mar 13, 2025, 18:41 IST
Share
madhya pradesh budget 2025 jabalpur
madhya pradesh budget 2025 jabalpur

मध्य प्रदेश सरकार के बजट में जबलपुर को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों का विशेष आवंटन मिला है। जिससे शहर के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और न्यायिक सेवाओं में सुधार होगा। यह बजट राज्य की प्रगति की दिशा में एक कदम और बढ़ाएगा।

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में मोहन यादव सरकार का बजट पेश किया। यह बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का है, जो राज्य की सामाजिक और आर्थिक संरचना को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाओं के साथ पेश किया है। इसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और प्रदेश के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट राज्य की प्रगति की दिशा में एक कदम और बढ़ाएगा।

जबलपुर को विकास कार्यों की सौगात

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 के वित्तीय वर्ष के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। खास बात यह है कि इस बार सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। जिसमें शहरों और गांवों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में बड़ा ऐलान, जानें बढ़ेंगे कौन से भत्ते

जबलपुर को लेकर खास घोषणाएं

इस बजट में जबलपुर को कई अहम विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। साथ ही सरकार ने जबलपुर संभाग के जिलों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। जबलपुर को जल आपूर्ति, शिक्षा, स्मार्ट सिटी, और न्यायिक सेवाओं के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें मिली हैं। बजट में विकास को प्राथमिकता दी गई है। बरगी व्यपवर्तन योजना के लिए 355 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जिससे क्षेत्र में जल आपूर्ति और सिंचाई में सुधार होगा। इसके अलावा, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को 120 करोड़ रुपए, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय को 78 करोड़ रुपए और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को 113 करोड़ रुपए की ब्लॉक ग्रांट मिली है।

ये खबर भी पढ़ें... MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

स्मार्ट सिटी 2.0 के तहत जबलपुर को 54 करोड़ रुपए मिलेंगे, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। इसके साथ ही, उच्च न्यायालय भवन और महाधिवक्ता कार्यालय के लिए 100 करोड़ और 52 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इस बजट के तहत, जबलपुर में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी, और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस बजट से राज्य के हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी, और लोगों को बेहतर जीवन स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... शिवराज सिंह बोले- यह विकसित MP के निर्माण का बजट, सीएम और वित्त मंत्री की जमकर तारीफ

बजट में जबलपुर संभाग के लिए घोषणाएं

  • छिंदवाड़ा: आईटीआई में सोलर टेक्नीशियन के कोर्स की शुरुआत होगी।
  • मंडला: हवाई पट्टी का एक्सटेंशन होगा।
  • बालाघाट: आयुर्वेदिक महाविद्यालय का निर्माण होगा।
  • कटनी: 28 किलोमीटर की सड़क निर्माण।
  • सिवनी: सिवनी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ी।
  • डिंडौरी: डिंडौरी में घुघवा जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान का नवीनीकरण होगा।

मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य का बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और जबलपुर के विकास पर जोर दिया गया है।

✅जबलपुर को मिली बड़ी सौगातें: जल आपूर्ति, स्मार्ट सिटी, उच्च शिक्षा और न्यायिक सेवाओं के लिए विशेष फंड आवंटित किया गया है।

✅स्मार्ट सिटी 2.0 और शिक्षा पर फोकस: जबलपुर में 54 करोड़ रुपए की राशि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और शिक्षा संस्थानों के लिए रखी गई है।

✅उच्च न्यायालय के भवन एवं आवासीय परिसर के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।

✅संभाग के जिलों में विकास कार्य: छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सिवनी, डिंडौरी और कटनी में भी विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • mp budget 2025
  • एमपी बजट 2025
  • जबलपुर संभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती