मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में यूनिफाइड पेंशन योजना के लिए समिति बनाने की मंजूरी

Sandeep Kumar | Apr 29, 2025, 18:02 IST
Share
madhya-pradesh-cabinet
madhya-pradesh-cabinet

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इनमें ट्रांसफर पॉलिसी, सोलर प्लांट और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बारे में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

MP NEWS: मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। प्रमुख निर्णयों में ट्रांसफर नीति, सोलर पावर परियोजनाओं और सरकारी कर्मचारियों के भत्ते से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल है।

यूनिफाइड पेंशन योजना के लिए कमेटी का गठन

केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) के तहत, राज्य सरकार ने छह अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक पेंशन स्कीम तैयार करेगी। कमेटी भारत सरकार की गाइडलाइन के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस कमेटी में अशोक बर्णवाल, मनीष रस्तोगी, लोकेश जाटव, तन्वी सुंद्रियाल, अजय कटेसरिया, जेके शर्मा को शामिल किया गया हैं।

क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम को यूपीएस कहा जाता है। ये पेंशन स्कीम खासतौर पर रिटायरमेंट के लिए डिजाइन की है। इस स्कीम के तहत कर्मचारी को गारंटी पेंशन का लाभ मिलता है। वहीं मिनिमम पेंशन और फैमली पेंशन का भी फायदा दिया जाता है।

ट्रांसफर पॉलिसी पर मुहर

एक अहम फैसले के तहत, राज्य सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी को लागू किया है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का ट्रांसफर अब 1 मई से 30 मई 2025 के बीच होगा। इस दौरान ई-ऑफिस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 30 मई के बाद ट्रांसफर के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभागों को अपनी ट्रांसफर नीति बनाने की स्वतंत्रता दी गई है, जिससे वे अपने अनुरूप नीति बना सकते हैं।

इसके अलावा, ट्रांसफर नीति में पदवार तबादले का प्रतिशत भी तय किया गया है। 200 पदों के लिए 20%, 201 से 1000 पदों तक 15%, 1001 से 2000 तक 10% और 2001 से अधिक पदों के लिए 5% तबादले होंगे।

ये खबर भी पढ़िए... सीएम डॉ. यादव बोले- नेहरू बाबा साहेब से घबराते थे, वसुंधरा राजे ने कहा, अलग करने वालों की होती है आलोचना

सोलर प्लांट परियोजना को मंजूरी

कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में 3,000 मेगावाट की सोलर पावर परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना मुरैना के आसपास लगेगी, जिससे राज्य को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह सोलर प्लांट मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की बिजली डिमांड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा चंबल क्षेत्र में 2,000 मेगावाट की क्षमता वाला सोलर प्लांट होगा।

ये खबर भी पढ़िए... राफेल डील के बाद चीन और पाकिस्तान से कितना मजबूत होगा भारत, जानें भारत की ताकत

पराली जलाने पर सख्त फैसला

कृषि क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार ने पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। यदि कोई किसान पराली जलाता है, तो उसे एक साल के लिए किसान सम्मान निधि से वंचित कर दिया जाएगा। अगले वर्ष उसकी उपज खरीदी नहीं की जाएगी। यह कदम किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

ये खबर भी पढ़िए... नई टीवीएफ सीरीज ग्राम चिकित्सालय रिलीज को तैयार, सोशल मैसेज पर बेस्ड है स्टेरी

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान है। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की भलाई के लिए लिया गया है और उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार करेगा।

ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तानी पिता-भारतीय मां और 9 बच्चों में उलझे एमपी के अधिकारी, केंद्र से मांगी मदद



मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ट्रांसफर पॉलिसी
  • मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा