छात्रों को यूनिफॉर्म राशि जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, खरगोन का दौरे पर रहेंगे जीतू पटवार

Amresh Kushwaha | Published:
Share
cm-mohan-yadav-jitu-patwari-schedule-5-september
cm-mohan-yadav-jitu-patwari-schedule-5-september

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 5 सितंबर को प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह दौरा राज्य के विकास और नागरिकों से जुड़ने के लिए अहम है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दोनों ही नेता शुक्रवार, 5 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नजर आएंगे। ये दोनों नेताओं का आज का दौरा बेहद खास रहेगा। एक तरफ जहां सीएम मोहन यादव विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म राशि जारी करेंगे, वहीं दूसरी ओर जीतू पटवारी किसानों और आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। जानें इन दोनों नेताओं के शेड्यूल और उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

👉सुबह 11:00 बजे: सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में पहुंचेंगे। यहां वह राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में सीएम शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म राशि (school uniform allowance) जारी करेंगे।

👉दोपहर 12:30 बजे: सीएम स्टेट हैंगर भोपाल से पन्ना के लिए रवाना होंगे।

👉1:40 बजे: पन्ना जिले के अमानगंज स्थित हेलीपेड पर उनका आगमन होगा। यहां वह महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा करेंगे।

👉2:00 बजे: सीएम पन्ना जिले में 106 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके तहत 9 कार्यों का लोकार्पण होगा और 16 विकास कार्यों की शुरुआत होगी। इनकी कुल लागत 82 करोड़ 42 लाख रुपए होगी।

👉शाम 5:00 बजे: सीएम भोपाल लौटेंगे। यहां उनका शेड्यूल समाप्त होगा।

ये खबर भी पढ़िए...Teachers Day 2025: एमपी के इन शिक्षकों के सम्मानित करेंगे CM मोहन यादव, यहां देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का खरगोन दौरा

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का खरगोन और भोपाल दौरा भी इस सप्ताह निर्धारित है। 5 और 6 सितंबर 2025 तक वह विभिन्न रैलियों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन दिनों पटवारी लोगों से सीधे जुड़ेंगे और उनके मुद्दों पर बात करेंगे।

5 सितंबर 2025:

  • 10:00 बजे: इंदौर से खरगोन के लिए प्रस्थान
  • 01:00 बजे: खरगोन में वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होंगे
  • 05:00 बजे: खरगोन से इंदौर लौटेंगे
  • 08:00 बजे: इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे
ये खबर भी पढ़िए...MP News: सीएम मोहन यादव ने सुनाई गुलाब जामुन की कहानी, सफाई पर कहा स्वच्छता के सिपाही बनाते हैं नंबर वन

6 सितंबर 2025:

  • 09:00 बजे: इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान
  • 12:30 बजे: भोपाल में T.V.-9 के सत्ता सम्मान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे
  • 02:00 बजे: रविन्द्र भवन में बुन्देली लोकनाट्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर