सीएम मोहन यादव रीवा को देंगे 162 करोड़ की योजनाओं की सौगात, इटारसी दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी
Amresh Kushwaha | Sept 19, 2025, 08:25 IST
cm-mohan-yadav-rewa-162-crore-schemes
मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा में 162 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इटारसी में किसान खेत न्याय यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मध्यप्रदेश की राजनीति में आज (19 सितंबर) का दिन काफी हलचल से भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दोनों ही इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा में 162 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इटारसी में जरूरी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इन दोनों नेताओं के आज के शेड्यूल के बारे में विस्तार से...
![Be indian-Buy indian]()
ये खबर भी पढ़िए...रीवा न्यूज: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रानी कमलापति और रीवा से रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जरिए शिलान्यास किए जाने वाले कार्यों में से कुछ प्रमुख हैं-
सीएम मोहन यादव का दिन इस प्रकार से निर्धारित है:
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज (19 सितंबर) इटारसी में भी एक अहम दौरा है। वे भोपाल से इटारसी की ओर रवाना होंगे, जहां वे जिला स्तरीय किसान खेत न्याय यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम किसानों के हित में आयोजित किया गया है और उनके लिए अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी के मंत्री हैं मछली परिवार के मददगार... जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
रीवा को देंगे करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) 19 सितंबर को रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट में कई अहम योजनाओं की शुरुआत करेंगे। वे निवेशकों और उद्यमियों से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र घूमा में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र देंगे। इसके अलावा, वे 162 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पांच अहम निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इन कार्यों में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र, सड़क निर्माण, और पुल निर्माण जैसे अहम प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
Be indian-Buy indian
ये खबर भी पढ़िए...रीवा न्यूज: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रानी कमलापति और रीवा से रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
162 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
- कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र (Compressed Biogas Plant) – इस परियोजना की लागत 124 करोड़ 45 लाख रुपये है और यह औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम द्वारा बनाई जा रही है।
- सड़कों का निर्माण (Road Construction) – लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.6 किलोमीटर लंबी पहुंच मार्ग और 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
- पुल निर्माण (Bridge Construction) – ग्राम चिल्ला से त्योंथर मार्ग पर टमस नदी में मीर बहरी घाट पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:45 बजे – ब्रीफिंग (एडीजी इंटेलिजेंस/आयुक्त जनसंपर्क)
- सुबह 11:00-11:45 बजे – वन विभाग के साथ बैठक
- दोपहर 12:00-12:15 बजे – ब्रीफिंग (नवीकरणीय ऊर्जा विभाग)
- दोपहर 12:20 बजे – दूरदर्शन केंद्र, श्यामला हिल्स भोपाल आगमन
- दोपहर 2:00 बजे – रीवा के एयरपोर्ट से हेलीपेड त्योंथर जाने के लिए उड़ान
- साम 4:35 बजे – हेलीपेड से एयरपोर्ट रीवा वापसी
- साम 6:10 बजे – निवास पर आगमन
इटारसी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी के मंत्री हैं मछली परिवार के मददगार... जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
- दोपहर 1:00 बजे – भोपाल से इटारसी के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 2:00 बजे – इटारसी में किसान खेत न्याय यात्रा में भाग लेंगे।
- साम 5:00 बजे – इटारसी से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
- साम 6:00 बजे – भोपाल पहुंचने पर उनका कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari