मध्यप्रदेश चलाने मोहन सरकार रोजाना ले रही 200 करोड़ का कर्ज

Rahul Garhwal | Published:
Share
mp government
mp government

मध्यप्रदेश में कर्ज की स्थिति साढ़े 3 लाख करोड़ से उपर पहुंच गई है। इस कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए ही सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया है। बीजेपी सरकार ने पिछले एक साल में ही 35 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज लिया है।

अरुण तिवारी, BHOPAL. मध्यप्रदेश पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। चुनाव के दौरान दी गई मोदी की गारंटी प्रदेश की जनता को बहुत महंगी पड़ रही है। एमपी की नई नवेली मोहन सरकार को प्रदेश चलाने के लिए रोजाना 200 करोड़ रुपए का कर्ज लेना पड़ रहा है। प्रदेश की माली हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। पुरानी योजनाओं के संचालन और संकल्प पत्र की घोषणाएं कर्ज के सहारे ही पूरी हो रही हैं। हम आपको बता रहे हैं कि मोदी की गारंटी का प्रदेश पर कितना असर पड़ रहा है।

सीएम बोल रहे- पैसे का कोई संकट नहीं है


मुख्यमंत्री मोहन यादव (cm mohan yadav) ने बालाघाट की सभा में कहा कि प्रदेश में पैसे का कोई संकट नहीं है, सारी योजनाएं चलेंगी और इस बार लाड़ली बहनों को 10 की जगह 1 तारीख को पैसे मिलेंगे। बीजेपी ने जब संकल्प पत्र जारी किया था तो उसे मोदी की गारंटी नाम दिया था। यही कारण है कि प्रदेश सरकार को न सिर्फ पुरानी योजनाएं चलानी हैं बल्कि संकल्प पत्र की घोषणाएं भी लागू करनी हैं। मोहन यादव जनसभा में इसी मोदी की गारंटी की बात करते हैं, लेकिन मोदी की ये गारंटी प्रदेश को बहुत महंगी पड़ रही है।

प्रदेश पर बढ़ता जा रहा कर्ज


प्रदेश की हालत खस्ता है और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश को चलाने के लिए 2 महीने पुरानी मोहन सरकार रोजाना 200 करोड़ का कर्ज ले रही है। इन 2 महीनों में मोहन सरकार साढ़े 12 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। यानी रोजाना करीब 200 करोड़ का कर्ज। हाल ही में सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज फिर लिया है। लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी बीजेपी इससे बेफिक्र है।

कांग्रेस ने साधा निशाना


कांग्रेस ने सरकार की इस स्थिति पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया कि आखिर इतने कर्ज का पैसा खर्च कहां हो रहा है ये दिखाई नहीं देता। जीतू ने कहा कि सरकार के पास संकल्प पत्र पूरा करने का पैसा ही नहीं है। यही कारण है कि किसानों को गेहूं के 2700 रुपए और धान के 3100 रुपए नहीं मिल पा रहे हैं। बीजेपी ने ये झूठी गारंटी ली है और उस गारंटी पर सरकार बनाई है।

ये खबर भी पढ़िए..

खुशखबरी.. लाड़ली बहनों को 1 मार्च को ही मिल जाएंगे पैसे, जानिए क्यों ?

मोदी के झाबुआ दौरे के बाद राहुल का आदिवासियों पर फोकस, 8 सीटों पर असर

जनता पर पड़ रहा मोदी की गारंटी का असर


प्रदेश में कर्ज की स्थिति साढ़े 3 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। इस कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए ही सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया है। बीजेपी सरकार ने पिछले एक साल में ही 35 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज लिया है। मोदी की गारंटी का असर आम जनता पर पड़ रहा है जो लगातार कर्ज में दबती जा रही है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • CM Mohan Yadav
  • Madhya Pradesh government is taking loan
  • Madhya Pradesh government 200 crore loan
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर