मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पहली बार एक साथ 10 स्पेशल बेंच, 4.80 लाख लंबित मामलों की सुनवाई होगी तेज
Neel Tiwari | Sept 19, 2025, 19:42 IST
Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पहली बार 10 स्पेशल बेंच का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य लंबित 4.80 लाख मामलों की सुनवाई को तेज करना है। इस निर्णय के तहत जमानत अर्जियों की सुनवाई में तेजी आएगी, जिससे जेलों पर बोझ कम होगा...
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में लंबित मामलों का दबाव अब एक नए कदम से कम करने की कोशिश होगी। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए शनिवार (20 सितंबर) से एक साथ 10 स्पेशल सिंगल बेंच गठित करने का आदेश दिया है। यह संभवतः हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर विशेष पीठों का गठन किया गया है।
हाईकोर्ट में फिलहाल करीब 4.80 लाख केस लंबित हैं। जबलपुर मुख्य पीठ में ही लगभग 3 हजार MCRC मामले में जमानत अर्जियां सुनवाई का इंतजार कर रही हैं।
जजों पर बढ़ते दबाव और कैदियों की जमानत याचिकाओं के अटके रहने की समस्या को देखते हुए, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके जैन और सचिव परितोष त्रिवेदी ने हाल ही में मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर विशेष पहल करने का अनुरोध किया था। इसी पहल पर यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (20 सितंबर) : MP में हल्की, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाई बुंदेलखंड राज्य की मांग, जानें और क्या बोले
राज्य की विभिन्न जेलों में बंद हजारों विचाराधीन कैदी लंबे समय से जमानत अर्जियों पर सुनवाई का इंतजार कर रहे थे। स्पेशल बेंचों के गठन से अब उनकी अर्जियों पर तेजी से सुनवाई होगी। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आएगी, बल्कि जेलों पर भी बोझ कम होने की उम्मीद है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सिंगरौली में मिली सोने की खान, अडानी ग्रुप निकालेगा 5 साल में 1.83 लाख किलो गोल्ड
The Sootr की खबर का असरः भोपाल कारतूस केस में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 30 और लोगों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य पीठ जबलपुर में गठित की गई 10 स्पेशल बेंचों की जिम्मेदारी इन जजों को सौंपी गई है-
हाईकोर्ट विशेष बेंच के गठन से न्यायाधीशों के कार्यभार का संतुलन बनाने और न्याय वितरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी। यह कदम लंबित मामलों की सुनवाई की संख्या घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
बार एसोसिएशन ने किया था निवेदन
जजों पर बढ़ते दबाव और कैदियों की जमानत याचिकाओं के अटके रहने की समस्या को देखते हुए, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके जैन और सचिव परितोष त्रिवेदी ने हाल ही में मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर विशेष पहल करने का अनुरोध किया था। इसी पहल पर यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (20 सितंबर) : MP में हल्की, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाई बुंदेलखंड राज्य की मांग, जानें और क्या बोले
जेलों में बंद कैदियों के लिए राहत
ये खबरें भी पढ़ें...
सिंगरौली में मिली सोने की खान, अडानी ग्रुप निकालेगा 5 साल में 1.83 लाख किलो गोल्ड
The Sootr की खबर का असरः भोपाल कारतूस केस में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 30 और लोगों के लाइसेंस निलंबित
इन जजों को मिली है जिम्मेदारी...
- जस्टिस अचल कुमार पालीवाल
- जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल
- जस्टिस देवनारायण मिश्रा
- जस्टिस दीपक खोत
- जस्टिस अजय कुमार निरंकारी
- जस्टिस हिमांशु जोशी
- जस्टिस रामकुमार चौबे
- जस्टिस रत्नेशचंद्र सिंह बिसेन
- जस्टिस बीपी शर्मा
- जस्टिस प्रदीप मित्तल
न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari