IAS की सूची का इंतजार और बढ़ा, 18 को नहीं आई तो 26 जनवरी तक गई बात
Ravi Kant Dixit | Jan 15, 2025, 21:58 IST
madhya pradesh ias transfers delay
ट्रांसफर लिस्ट में लगातार देरी की वजह सीएम डॉ.मोहन यादव की व्यस्तता है। उनके लगातार दौरे-कार्यक्रम चल रहे हैं। लिहाजा, उनकी मुख्य सचिव के साथ बैठक नहीं हो पा रही है।
BHOPAL. कब आएगी सूची...सूची कब आएगी। यही बातें चल रही हैं मध्य प्रदेश की अफसरशाही में। आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट का सियासतदानों से लेकर अफसरान तक सबको बेसब्री से इंतजार है, लेकिन 6 जनवरी के बाद से इसमें लगातार देरी हो रही है। पहले माना जा रहा था कि 6 जनवरी को वोटर लिस्ट का काम पूरा होने के बाद आईएएस अधिकारियों के तबादले होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर कहा गया कि मकर संक्रांति के बाद लिस्ट आना तय है, पर लिस्ट नहीं आई।
ट्रांसफर लिस्ट में लगातार देरी की वजह सीएम डॉ.मोहन यादव की व्यस्तता है। उनके लगातार दौरे-कार्यक्रम चल रहे हैं। लिहाजा, उनकी मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ बैठक नहीं हो पा रही है। अब 16 जनवरी को सीएम डॉ.यादव शहडोल में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को उनका दिल्ली दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 18 जनवरी को सूची आएगी। सूत्रों के अनुसार, फिर यदि 18 जनवरी को भी लिस्ट रिलीज नहीं हुई तो यह 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के बाद ही आएगी। इसके पीछे गणतंत्र दिवस की तैयारियां को बड़ी वजह बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने के लिए बड़ी सर्जरी करना चाहते हैं। वहीं, सीएस अनुराग जैन के आने के बाद भी प्रशासनिक जमावट नहीं हुई है। कई जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे। सीएमओ में भी बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। ट्रांसफर के लिए इस बार सरकार ने बाकायदा पैरामीटर्स तय किए हैं। सीएस जैन ने सभी कलेक्टर्स के कामकाज की समीक्षा की है। इसके तहत जिन अफसरों का कामकाज संतोषजनक नहीं पाया गया या जो अफसर लंबे समय से जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं, उनकी विदाई तय है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, तबादला सूची फाइनल है। बस उस पर सीएम डॉ.मोहन यादव की मुहर लगना है। इधर, लिस्ट के इंतजार में मैदानी और मंत्रालय में तैनात कई अफसर बेचैन है। नई पदस्थापना की उम्मीद में उनका कामकाज में मन नहीं लग रहा है। वे कोई नया काम शुरू ही नहीं करना चाहते हैं। वहीं, पुराने मामलों पर भी पर्दा सा डाल दिया गया है। नतीजतन काम पिछड़ रहे हैं। जमीनी स्तर से इन तथ्यों का सीएमओ को फीडबैक भी मिल रहा है।
17 दिन में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को देना होगा संपत्ति का ब्योरा
प्रशासनिक सर्जरी में कई आईएएस अधिकारी इधर से उधर होंगे। इसमें लंबे समय से जिलों में जमे अधिकारियों को भी बदला जाएगा। इसे लेकर 'द सूत्र' ने एनासिलिस किया तो सामने आया कि प्रदेश में अभी आठ जिलों के कलेक्टर लंबे समय से पदस्थ हैं। इनमें कुछ 2021 तो कुछ 2022 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, जिला पंचायत सीईओ के रूप में जिलों में 10 आईएएस 2021 और 2022 से पदस्थ हैं। ऐसे ही विभिन्न आयोग, विभागों और संस्थानों में 23 आईएएस लंबे वक्त से जमे हैं।
मध्य प्रदेश में आठ जिले ऐसे हैं, जहां लंबे समय से एक ही कलेक्टर पदस्थ हैं। इनमें सबसे ऊपर है रायसेन जिला। यहां कलेक्टर अरविंद दुबे 8 सितंबर 2021 से पदस्थ हैं। अनुराग वर्मा 14 दिसंबर 2021 से सतना कलेक्टर हैं। अनूप कुमार सिंह 15 दिसंबर 2021 से खंडवा कलेक्टर हैं। ऐसे ही 9 नवम्बर 2022 से आईएएस प्रवीण सिंह सीहोर, ऋषव गुप्ता देवास, अंकित अस्थाना मुरैना और भव्या मित्तल बुरहानपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। प्रियंक मिश्रा 14 नवम्बर 2022 से धार कलेक्टर हैं। इस तरह इन अधिकारियों को जिलों में कलेक्टरी संभाले हुए दो से तीन साल का वक्त हो गया है। अब माना जा रहा है कि इनके स्थान पर दूसरे आईएएस अधिकारियों को लगाया जाएगा।
भोपाल में OBC महासभा का महाआंदोलन 18 जनवरी को, पुलिस ने दी अनुमति
कलेक्टरों के अलावा दस आईएएस अधिकारी बतौर जिला पंचायत सीईओ जिलों में लंबे समय से पदस्थ हैं। इनमें आईएएस कमलेश भार्गव 13 सितम्बर 2021 से दतिया जिला पंचायत सीईओ हैं। वहीं, ऋतुराज सिंह 28 फरवरी 2022 से भोपाल जिला पंचायत सीईओ हैं। वहीं, रामप्रकाश अहिरवार 16 मई 2022 से इंदौर विकास प्राधिकरण में सीईओ हैं। प्रथम कौशिक 14 सितम्बर 2022 से गुना जिला पंचायत सीईओ, शिशिर गेमावत 19 अक्टूबर 2022 से कटनी सीईओ, संघ प्रिय 19 अक्टूबर 2022 से पन्ना सीईओ, तपस्या परिहार 22 अक्टूबर 2022 से छतरपुर सीईओ, नेहा जैन 20 अक्टूबर 2022 से अशोकनगर सीईओ, सोजान सिंह रावत 2 नवम्बर 2022 से नर्मदापुरम जिला पंचायत सीईओ पदस्थ हैं। दिव्यांक सिंह 22 नवम्बर 2022 से स्मार्ट सिटी इंदौर के सीईओ हैं।
8 अरब के फ्लाईओवर की दरारों को अब PWD मंत्री ने भी दी क्लीन चिट
खास तो यह है कि कुछ आईएएस पांच साल से ज्यादा वक्त से एक ही जगह पदस्थ हैं। इनमें आईएएस अशोक कुमार चौहान का नाम सबसे आगे हैं। वे 13 मार्च 2019 से चंबल संभाग के अपर कमिश्नर बने हुए हैं। इसी क्रम में आईएएस नियाज खान 1 अप्रैल 2019 से लोक निर्माण विभाग में उपसचिव पदस्थ हैं। विनय निगम 24 सितंबर 2019 से पाठ्य पुस्तक निगम में बने हुए हैं। प्रीति जैन बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन इंदौर में 10 अक्टूबर 2019 से तैनात हैं। भावना वालिम्बे एमपी जनगणना भवन में 17 फरवरी 2020 से बतौर डायरेक्टर पदस्थ हैं। मल्लिका निगम नागर स्वास्थ्य विभाग में 29 जून 2020 से उपसचिव हैं। अरुणा गुप्ता लोकायुक्त संगठन में 4 जुलाई 2020 से सचिव हैं। शिवशेखर शुक्ला 11 अगस्त 2020 से संस्कृति के प्रमुख सचिव हैं। उषा परमार 23 सितम्बर 2020 से अपर कमिश्नर भोपाल हैं।
कैबिनेट बैठक से माननीयों का मोहभंग, हर बार आधे मंत्री नहीं पहुंचते
ट्रांसफर लिस्ट में लगातार देरी की वजह सीएम डॉ.मोहन यादव की व्यस्तता है। उनके लगातार दौरे-कार्यक्रम चल रहे हैं। लिहाजा, उनकी मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ बैठक नहीं हो पा रही है। अब 16 जनवरी को सीएम डॉ.यादव शहडोल में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को उनका दिल्ली दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 18 जनवरी को सूची आएगी। सूत्रों के अनुसार, फिर यदि 18 जनवरी को भी लिस्ट रिलीज नहीं हुई तो यह 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के बाद ही आएगी। इसके पीछे गणतंत्र दिवस की तैयारियां को बड़ी वजह बताया जा रहा है।
प्रशासनिक ढांचे में कसावट की तैयारी
सूची फाइनल, सीएम की मुहर का इंतजार
17 दिन में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को देना होगा संपत्ति का ब्योरा
कई अफसर लंबे समय से पदस्थ
ये आठ कलेक्टर लंबे वक्त से जिलों में तैनात
भोपाल में OBC महासभा का महाआंदोलन 18 जनवरी को, पुलिस ने दी अनुमति
ये आईएएस भी खेल चुके लंबी पारी
8 अरब के फ्लाईओवर की दरारों को अब PWD मंत्री ने भी दी क्लीन चिट
2019 तक से कई अधिकारी तैनात
कैबिनेट बैठक से माननीयों का मोहभंग, हर बार आधे मंत्री नहीं पहुंचते
ये भी लंबे वक्त से एक ही जगह पदस्थ
| आईएएस | पद | पदस्थापना दिनांक |
| आरपीएस जादौन | अपर कमिश्नर नर्मदापुरम | 20 अप्रैल 2021 से |
| राजेश ओगरे | सचिव राज्य सूचना आयोग | 2 सितम्बर 2021 से |
| राजेश कुमार कौल | अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी | 8 सितम्बर 2021 से |
| प्रबल सिपाहा | सचिव एमपी पीएससी | 15 सितम्बर 2021 से |
| मनीषा सेंतिया | अपर परियोजना संचालक माध्यमिक शिक्षा अभियान | 17 सितम्बर 2021 से |
| अर्चना सोलंकी | सीजीएम एमपीआरआरडीए | 1 अक्टूबर 2021 से |
| अनय द्विवेदी | एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी | 21 दिसंबर 2021 से |
| संघ मित्रा गौतम | उपसचिव हायर एजुकेशन | 22 जनवरी 2022 से |
| दिशा प्रणय नागवंशी | उपसचिव ट्राइबल अफेयर्स | 22 जनवरी 2022 से |
| आईएएस | पद | पदस्थापना दिनांक |
| दिनेश श्रीवास्तव | संचालक स्वास्थ्य सेवाएं | 25 जनवरी 2022 से |
| शोभित जैन | सदस्य राज्य खाद्य आयोग | 16 सितम्बर 2022 से |
| अमर बहादुर सिंह | अपर कमिश्नर जबलपुर | 20 अक्टूबर 2022 से |
| बसंत कुर्रे | संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी | 14 नवम्बर 2022 से |
| पवन कुमार जैन | अपर कमिश्नर सागर | 21 नवम्बर 2022 से |
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari