इंदौर में मिठाई के डिब्बे में रिश्वत लेने के आरोपी मंडी सचिव नरेश परमार हटाए गए
Sanjay Gupta | Sept 22, 2025, 13:57 IST
indore-choithram-mandi-secretary-naresh-parmar-corruption
इंदौर के चोइथराम मंडी सचिव नरेश परमार पर रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मिठाई के डिब्बे में रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया और इसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। वह अब भोपाल मुख्यालय में ट्रांसफर हो गए हैं।
इंदौर की चोइथराम मंडी सचिव नरेश परमार को आखिरकार मिठाई के डिब्बे में रिश्वत लेने के आरोप और वीडियो भारी पड़ गया। द सूत्र द्वारा लगातार इसका मुद्दा उठाने के बाद इस मामले में एमडी ने जांच बैठा दी। अब उन्हें भोपाल मुख्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है।
![d3d2b34b-b67]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर चोइथराम मंडी व्यापारी मिठाई के डिब्बे में रुपए रख वीडियो बनाकर बोला ये मंडी सचिव की रिश्वत, अधिकारी बोले- यह फंसाने के लिए
इस पूरे मामले में बोर्ड एमडी ने जांच के आदेश दे दिए थे। लेकिन इसी दौरान परमार को जब लगा कि बड़ी कार्रवाई होगी तो वह राजनीतिक संरक्षण के लिए दौड़े और अंततः इतनी राहत मिल गई कि सस्पेंड होने से बच गए और भोपाल में ट्रांसफर हो गए।
द सूत्र ने उठाया था मुद्दा...
![c2e33e49-166]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: इंदौर चोइथराम मंडी में मिठाई के डिब्बे में रिश्वत का वीडियो बनाने वाले व्यापारी को जान से मारने की धमकी
मंडी की एक कैंटीन को लेकर कारोबारी नंदकिशोर गुप्ता ने वीडियो बनाया था, जिसमें वह 50 हजार रुपए के नोट रख रहा था। वीडियो बनाते हुए गुप्ता ने आरोप लगाए कि यह कैंटीन संचालन के लिए हर महीने मंडी सचिव को मिठाई के डिब्बे में रिश्वत देना होती है। बाद में एक और वीडियो आया जिसमें पांच लाख रुपए मंडी सचिव के लोगों को दिए जाने के आरोप लगे। साथ ही खुलासा हुआ कि कैंटीन को लेकर कारोबारी ने 35 लाख की रिश्वत बांटी है।
![f2f5fb8d-d93]()
ये खबर भी पढ़िए...MP News: महू में भंवरीलाल मिठाईवाला पर सैंपलिंग कार्रवाई के पीछे उषा, कैलाश वाली राजनीति या फिर अधिकारियों से लिया बिल
मंडी सचिव को मिठाई के डिब्बे में रिश्वत देने को लेकर जैसे ही वीडियो सामने आया और फिर थाने में शिकायत हुई, तो मंडी प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया। कैंटीन संचालक गुप्ता ने आरोप लगाया कि रात को ही मंडी सचिव ने कैंटीन को बंद करवाने के लिए अपने लोगों को भेज दिया।
![f9b1773f-548]()
ये खबर भी पढ़िए...जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में घोटाला, नाश्ता-पानी तो दूर, गद्दों और मिठाई के नाम पर बड़ा धोखा
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया कि कैंटीन के मूल संचालक विवेक शर्मा ने तो सितंबर की शुरुआत में कैंटीन बंद करने के लिए मंडी प्रशासन को पत्र लिख दिया था। इसके तहत एक और आदेश मंडी प्रशासन की तरफ से जारी किया गया था। जिसमें बताया जा रहा है कि विवेक शर्मा द्वारा कैंटीन का किराया नहीं भर पाने के कारण उसे कई बार नोटिस दिए गए। फिर भी उसने कैंटीन का किराया जमा नहीं किया। इसके चलते मंडी प्रशासन ने कैंटीन को बंद करने की कार्रवाई की है।
यह जारी हुआ आदेश
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के अपर संचालक अनुराग सक्सेना ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि नरेश परमार, मंडी सचिव, इंदौर को बोर्ड भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया जाता है और तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।
d3d2b34b-b67
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर चोइथराम मंडी व्यापारी मिठाई के डिब्बे में रुपए रख वीडियो बनाकर बोला ये मंडी सचिव की रिश्वत, अधिकारी बोले- यह फंसाने के लिए
कार्रवाई होना थी लेकिन ट्रांसफर से बच गए
द सूत्र ने उठाया था मुद्दा...
c2e33e49-166
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: इंदौर चोइथराम मंडी में मिठाई के डिब्बे में रिश्वत का वीडियो बनाने वाले व्यापारी को जान से मारने की धमकी
इस तरह परमार के खिलाफ आया था वीडियो
f2f5fb8d-d93
ये खबर भी पढ़िए...MP News: महू में भंवरीलाल मिठाईवाला पर सैंपलिंग कार्रवाई के पीछे उषा, कैलाश वाली राजनीति या फिर अधिकारियों से लिया बिल
शिकायत होने पर बंद करवा दी कैंटीन
f9b1773f-548
ये खबर भी पढ़िए...जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में घोटाला, नाश्ता-पानी तो दूर, गद्दों और मिठाई के नाम पर बड़ा धोखा
विवेक शर्मा ने लिखा मंडी सचिव को पत्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari