011964ff-c8a
लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत ने फरारी के लिए पत्नी के गहने भी बेच डाले
Sanjay Gupta | Published:
love-jihad-funding-anwar-kadri-arrested
लव जिहाद में फंडिंग का आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत फरारी के दौरान पत्नी के गहने बेचकर बचने की कोशिश कर रहा था। वह 75 दिन तक पुलिस से बचते हुए अंततः इंदौर में सरेंडर कर दिया।
इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत आखिरकार सामने आ गया है। करीब 75 दिन तक पुलिस को छकाने के बाद कादरी ने शुक्रवार (29 अगस्त) दोपहर में कोर्ट नंबर 14 में खुद सरेंडर कर दिया। उसे कोई पहचान न सके, इसके लिए उसने दाढ़ी-मूंछ तक कटवा ली और वकील के वेश-भूषा में चुपचाप कोर्ट पहुंचा और सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम नेपाल भी पहुंच गई थी। वहीं, कादरी को खुद के एनकाउंटर होने का भी डर सता रहा था। अंततः वह पुलिस से बचते-बचते सरेंडर हो गया।
![011964ff-c8a]()
ये खबर भी पढ़िए...लव जिहाद फंडिंग के 75 दिन से फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के सरेंडर को पुलिस ने बताया अपनी सफलता
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसके बैंक खाते अटैच कर दिए थे, और सभी जगह पुलिस टीम भेजी थी। इसके चलते पैसों की तंगी हुई। इस दौरान उसने पत्नी के गहने बेच डाले और इससे मिली राशि से दोनों करीब एक महीने तक नेपाल में रहे और वहां अलग-अलग शहरों में छिपते रहे, क्योंकि पुलिस की टीम वहां भी पहुंच गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...लव जिहाद के फंडिंग के फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी बुर्का पहन कोर्ट में सरेंडर
कादरी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद (16 जून) को वह भोपाल भाग गया। फिर वहां से नागपुर, हैदराबाद गया और फिर चेन्नई गया। फिर वह केरल गया और यहां अपनी दूसरी पत्नी को साथ लिया। फिर वह दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी में रहा और वहां से नेपाल भाग गया। वहां भी वह अलग-अलग शहरों में छिपा रहा। फिर उसे पता चला कि उसकी बेटी गिरफ्तार हो गई है और संपत्ति भी कुर्क की जा रही है, उसे 8 सितंबर तक का ही समय था। फिर एक डर एनकाउंटर का भी था क्योंकि पुलिस की टीम नेपाल पहुंच गई थी। इसके बाद वह गोरखपुर आया और फिर यहां से ओरंगाबाद, भुसावल, बुरहानपुर का रास्ता लेते हुए इंदौर में आकर सरेंडर हो गया।
ये खबर भी पढ़िए...फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने नहीं दिया संभागायुक्त के नोटिस का जवाब, अब जाहिर सूचना जारी करके मांगेंगे
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि जहां-जहां कादरी गया, वहां टीमें भेजी गई थीं, एक टीम नेपाल भी गई थी। कादरी ने जो भी जगह बताई है, वहां जांच की जाएगी। साथ ही फरारी में जिसने भी मदद की, उन्हें आरोपी बनाया जाएगा। कादरी पर 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वहीं उसकी पार्षदी खत्म करने के लिए भी निगम स्तर पर और संभागायुक्त स्तर पर दोनों जगह प्रक्रिया चल रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर लव जिहाद | इंदौर न्यूज | इंदौर जिला कोर्ट | MP News
देश के 15 से ज्यादा शहरों में घूमा, नेपाल गया
कादरी के सरेंडर होने की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी गिरफ्तारी की और रिमांड मांगी। इस पर कोर्ट ने पुलिस को पांच दिन की पुलिस रिमांड सौंपी है। रात को पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की और भागने के रास्ते, उसके साथ देने वालों की जानकारी मांगी। इसमें सामने आया कि वह देश के 15 से ज्यादा शहरों में रहा और फरारी काटता रहा। फिर नेपाल में करीब एक महीने तक रहा। यहां उसकी दूसरी पत्नी भी साथ रही।
ये खबर भी पढ़िए...लव जिहाद फंडिंग के 75 दिन से फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के सरेंडर को पुलिस ने बताया अपनी सफलता
रुपए नहीं थे, पत्नी के गहने बेच डाले
लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी की खबर पर एक नजर
|
इस तरह शहरों में भागता रहा
ये खबर भी पढ़िए...फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने नहीं दिया संभागायुक्त के नोटिस का जवाब, अब जाहिर सूचना जारी करके मांगेंगे
जिसने मदद की, वह सभी बनेंगे आरोपी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर लव जिहाद | इंदौर न्यूज | इंदौर जिला कोर्ट | MP News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari