इनको जूते मारकर बाहर निकालो… महिला कांग्रेस की बैठक में ये क्या कह बैठीं अलका लांबा

Shreya Nakade | Updated:
Share
महिला कांग्रेस की बैठक में हुआ हंगामा
महिला कांग्रेस की बैठक में हुआ हंगामा

मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा के बीच नियुक्तियों को लेकर विवाद हो गया...

राजधानी भोपाल में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। हंगामा महिला कांग्रेस में फर्जी नियुक्तियों को लेकर हुआ। इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा आपस में भिड़ गईं। अलका लांबा ने मधु शर्मा को जूते मारकर बाहर निकालने की बात भी कह डाली।

फर्जी नियुक्तियों पर बहस

दरअसल महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ले रही थीं। इस दौरान 58 महिला अधिकारियों में से सिर्फ 19 ही मौजूद थीं। जबकि 58 पदाधिकारियों की लिस्ट में प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा का नाम नहीं था। इस पर मधु शर्मा ने कहा- हमें आपने ही महामंत्री का नियुक्ति पत्र दिया था, दो साल से पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह काम कर रहे हैं। फिर सूची में हमारा नाम क्यों नहीं हैं?

ये खबर भी पढ़िए...

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का मोबाइल हैक, साइबर क्राइम में की शिकायत

जूते मारने तक पहुंची बात

मधु शर्मा का पदाधिकारियों की लिस्ट में नाम न होने का विवाद इतना बढ़ गया कि बात जूते मारने तक पहुंच गई। लिस्ट में मधु शर्मा का नाम न होने पर अलका लांबा ने उनकी नियुक्ति को फर्जी बताते हुए बैठक से बाहर जाने को कहा। इस पर मधु शर्मा बोली- हम क्या जूता खाने यहां आए हैं? जवाब में अलका लांबा ने भी कह दिया- आप जूता खाने लायक ही हैं, इन्हें जूते मारकर बाहर निकाल दीजिए।
ये खबर भी पढ़िए...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पौधरोपण अभियान में अडाणी देंगे 11 लाख पौधे, उधर महाजन ने कहा मंदिरों में लगाएंगे

ये तो आज आई हैं- मधु शर्मा

विवाद के बाद मधु शर्मा ने अलका लांबा की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे अर्जुन सिंह के जमाने से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अलका लांबा के बारे में कहा कि वे तो आज आई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अलका लांबा को अव्यवहारिक महिला भी बताया।

बीजेपी ने कसा तंज

महिला कांग्रेस बैठक में हुए हंगामे पर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ बीजेपी इस मुद्दे पर पार्टी को घेर रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने मधु शर्मा का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जूता मार कांग्रेस का नया कारनामा

शिवम शुक्ला का एक्स पर पोस्ट-

ये खबर भी पढ़िए...

MP High Court के फैसले ने अटका दी Teachers की Joining,यहां जानिए पूरा मामला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • कांग्रेस
  • अलका लांबा महिला कांग्रेस अध्यक्ष
  • अलका लांबा
  • महिला कांग्रेस
  • मधु शर्मा
  • मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस
तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव

By Aman Vaishnav

तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी

By Aman Vaishnav

नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा
MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल

By Sandeep Kumar

MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान