MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार; राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन कल भोपाल में, ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल में होंगे शामिल। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sanjay Dhiman
New Update
mp top news  (18)

Photograph: (the sootr)

एमपी टॉप न्यूज

न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

मध्य प्रदेश विधानसभा का आज, 23 फरवरी को छठा दिन है। सदन में आज लाड़ली बहना योजना के नए पंजीकरण को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसे लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सवाल एक उठाया कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र नई बहनों का पंजीकरण कब से शुरू होगा? सरकार..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन कल भोपाल में : ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल एक बड़ा सियासी घमासान होने वाला है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल पहुंच रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील का विरोध तेज हो गया है। जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में हजारों किसानों के..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अफसर कर रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ षड्यंत्र!

सूत्र बता रहे हैं कि विधानसभा में हुए घटनाक्रम से मंत्रीजी खासे नाराज हैं। विभाग के अफसरों का गला सूख रहा है और पार्टी संगठन उनके गुस्से को ठंडा करने में जुटा है। पूरी कहानी क्या है..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पुरुषों को पीछे कर आगे निकलीं महिलाएं, एमपी सरकार की नई रिपोर्ट ने चौंकाया

मध्य प्रदेश के सरकारी गलियारों में अब आधी दुनिया की धमक पहले से कहीं ज्यादा सुनाई दे रही है। आर्थिक सांख्यिकी विभाग की ताजा रिपोर्ट, जिसे हाल ही में बजट सत्र के दौरान विधानसभा (एमपी विधानसभा) में पेश किया गया। यह एक सुखद बदलाव की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कैश की कमी से जूझ रही मध्य प्रदेश सरकार को ‘गुल्लक’ से मिले 244 करोड़

अक्सर आपने सुनी होंगी, दादी- नानी की कहानियां, जहां वे घर वालों से छिपाकर थोड़े- थोड़े पैसे बचाती रहती थीं और वक्त आने पर किसी दिन यही छोटी बचत किसी खजाने की तरह सामने आती थी।

ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश सरकार के साथ हुआ है- सरकार के हाथ खजाना..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हेमंत कटारे ने तोड़ी इस्तीफे पर चुप्पी, कहा- सदन में नहीं होती चर्चा, बहस से डरती है सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले अटेर के कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अब अपने फैसले का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, मैंने पद छोड़ा है, लेकिन आवाज नहीं…मेरी जुबान पहले से ज्यादा धार के साथ चलेगी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी बनेगा एआई-रेडी स्टेट, बीमारियों और आपदाओं का अब पहले ही लग जाएगा पता

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही प्रेडिक्टिव गवर्नेंस की शुरुआत करने जा रही है। इसका मतलब है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य में होने वाले खतरों को पहले ही भांप लेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित Impact Summit 2026 के दौरान राज्य में एक व्यापक एआई इकोसिस्टम बनाने का ऐलान किया है। यह तकनीक स्वास्थ्य, कृषि..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

मध्य प्रदेश में बिजली के बिलों में वृद्धि के प्रस्ताव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में बिजली की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी की योजना बनाई जा रही है। सोमवार से बिजली नियामक आयोग में इस मुद्दे पर सुनवाई शुरू हो गई है। यह सुनवाई 'ट्रू-अप' याचिका पर आधारित है, जिसमें बिजली दरों में 10.2% की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में बनेगा हाईटेक सेंट्रल विस्टा, एक हजार करोड़ और 12 नए टॉवर से बदलेगी प्रशासनिक व्यवस्था

भोपाल में बनने वाले नए सेंट्रल विस्टा/स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस योजना के शुरुआती रूप पर सहमति दे दी है। हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इसबैठक में हाउसिंग बोर्ड से 4 महीने के अंदर यानी 30 जून..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के 9वीं-11वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, फेल होने पर दोबारा मिलेगा परीक्षा का मौका

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। अब कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को दूसरा मौका मिलेगा।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ये नई व्यवस्था लागू हो गई है। अगर कोई छात्र फेल हो जाता है, तो वह उसी साल फिर से परीक्षा दे सकेगा। बीमार या अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को भी इसका..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लोक शिक्षण संचालनालय सामान्य प्रशासन विभाग मुख्यमंत्री मोहन यादव बजट सत्र मध्य प्रदेश सरकार मल्लिकार्जुन खरगे राजधानी भोपाल राहुल गांधी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश विधानसभा एमपी टॉप न्यूज
Advertisment