एमपी में बलात्कार के मामलों में 19% की बढ़ोतरी, सीएम मोहन ने जताई चिंता

Sandeep Kumar | Mar 21, 2025, 17:56 IST
Share
rape-cases-2024
rape-cases-2024

मध्य प्रदेश में 2024 में बलात्कार के 7294 मामले दर्ज हुए, जो 2020 की तुलना में 19% अधिक हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के मामले भी बढ़े हैं।

मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने सीएम मोहन यादव से तीखे सवाल पूछे है। जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि 2024 में बलात्कार के 7294 मामले दर्ज हुए, जो 2020 में दर्ज 6134 मामलों की तुलना में 19% अधिक हैं। यानी प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 20 बलात्कार हो रहे हैं।

2023 की तुलना में वास्तविक संख्या अधिक

सीएम मोहन ने यह भी स्वीकार किया कि 2023 के वार्षिक प्रतिवेदन में बलात्कार के मामलों की संख्या 5374 बताई गई थी, लेकिन वास्तविक आंकड़े 7202 मामले हैं। इसी तरह, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी वृद्धि देखी गई है। सीएम मोहन यादव ने इस मामले में चिंता जताई हैं।

अनुसूचित जाति की महिलाओं पर अत्याचार के 3831 मामले दर्ज हुए। वार्षिक प्रतिवेदन में यह संख्या 883 बताई गई थी। अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के मामलों में 26% की वृद्धि हुई है।

4c4cfee7-f30
4c4cfee7-f30


ये खबर भी पढ़िए... स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं, HC का अजीबोगरीब फैसला

जातिगत आधार पर अपराधों की वृद्धि

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में विभिन्न वर्गों की महिलाओं पर बलात्कार के मामलों में वृद्धि हुई है:

✅ अनुसूचित जाति: 10% वृद्धि
✅ अनुसूचित जनजाति: 26% वृद्धि
✅ पिछड़ा वर्ग: 20% वृद्धि
✅ सामान्य वर्ग: 24% वृद्धि

ये खबर भी पढ़िए... युवती की आत्महत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने रेप के आरोपी के घर में लगाई आग

मुख्यमंत्री मोहन यादव जवाब में क्या बोले

1. अनुसूचित जाति के 2739 मामलों में 23% दोषी करार दिए गए, जबकि 77% बरी हुए।
2. अनुसूचित जनजाति के 3163 मामलों में 22% को सजा हुई, जबकि 78% बरी हुए।
3. पिछड़ा वर्ग के 3982 मामलों में 21% को सजा हुई, जबकि 79% को बरी किया गया।
4. सामान्य वर्ग के 1222 मामलों में केवल 18% को सजा मिली, जबकि 82% आरोपी बरी हुए।
5. किन जिलों में सबसे अधिक वृद्धि हुई?

ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने के विरोध में बार एसोसिएशन

इन जिलों में बलात्कार के मामलों में वृद्धि

1. झाबुआ: 158% वृद्धि
2. इंदौर (शहरी क्षेत्र): 103% वृद्धि
3. इंदौर (ग्रामीण क्षेत्र): 69% वृद्धि
4. भोपाल: 59% वृद्धि
5. रतलाम: 46% वृद्धि

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती

इन जिलों में अपराध में आई कमी

1. बालाघाट: 33% कमी
2.जबलपुर: 15% कमी
3. गुना, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, शाजापु में भी मामलों में गिरावट दर्ज की गई।

महिला सुरक्षा पर सरकार का रुख

प्रदेश सरकार ने इस बढ़ती अपराध दर को गंभीरता से लेते हुए कुछ कड़े कदम उठाने की बात कही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू किए जाएंगे और पुलिस तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • रेप
  • एमपी विधानसभा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • महिला सुरक्षा पर सवाल
  • hindi news
  • कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज