Scholarship Update : आधार व जाति प्रमाण पत्र में DOB सेम नहीं तो हो जाएं अलर्ट, नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Amresh Kushwaha | Jul 08, 2024, 09:43 IST
Share
75 हजार छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट
75 हजार छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट

अगर आपके आधार कार्ड में भी कोई गड़बड़ी है तो तुरंत सुधार करा लें। ऐसा न करने पर आपकी छात्रवृत्ति पर संकट आ सकता है। जन्मतिथि मैच नहीं होने से 75 हजार स्टूडेंट की छात्रवृत्ति रुक गई है...

Scholarship Update : विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेकर आ रही तकनीकी समस्या बढ़ती ही जा रही है। अब इसमें एक दिक्कत यह आ गई की आधार, समग्र आईडी और जाति प्रमाण पत्र में जन्मतिथि अलग-अलग होने से इनका मिलान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश के 75 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट मंडरा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...CLAT 2025 : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए 15 जुलाई से होंगे आवेदन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

जन्मतिथि का मिलान नहीं होने के कारण इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से ही इन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आधार अपडेशन के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...CBSE Board Compartment Exam 2024 Admit Card जारी, 15 से 22 जुलाई तक होगा एग्जाम

जन्मतिथि मैच न होने पर रजिस्ट्रेशन में दिक्कत

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( एनपीसीआई ) के माध्यम से ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती है। कॉरपोरेशन कोई खाता तभी एक्टिव कर पता है, जब वह खाता आधार से लिंक हो।

आधार से खाता तभी लिंक होगा, जब जन्मतिथि के दस्तावेजों में मिलान होगा। आपको बता दें कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ( DBT) के लिए खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़िए...NEET UG की काउंसलिंग स्थगित, आज से होने थे रजिस्ट्रेशन

राशि मंजूर फिर भी नहीं मिल पा रही छात्रवृत्ति

9वीं से 10वीं कक्षा तक के 72 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की राशि मंजूर होने के बावजूद उन्हें यह नहीं मिल पा रही है। विद्यार्थियों के स्तर पर और जिले के स्तर पर काम पूरा हो गया है। संचालनालय के स्तर पर यह काम होना बाकी है। तब कहीं जाकर इन्हें छात्रवृत्ति मिल पाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • scholarship
  • scholarship for SC students
  • छात्रवृत्ति
  • Scholarship Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच