MP में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र, टीसी और एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

Vikram Jain | Mar 26, 2025, 21:46 IST
Share
madhya pradesh school 1 April new academic session
madhya pradesh school 1 April new academic session

मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इस सत्र में प्रवेश उत्सव में छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया जाएगा और पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा, इसको लेकर शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की है।

मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। नया सत्र के पहले दिन स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही प्रवेश उत्सव में छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया जाएगा, और एक जगह पर किताबें और ड्रेस उपलब्ध होंगी। रीवा में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस बार छात्रों को टीसी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था की है, जिसके तहत छात्रों को अगली कक्षा में नजदीकी पोषक संस्था में प्रवेश मिल सकेगा। नए सत्र में कक्षाएं 30 अप्रैल तक संचालित की जाएंगी।

नया शैक्षणिक सत्र और प्रवेश उत्सव

1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इस दिन स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सभी छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया जाएगा। इस बार शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है कि छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए टीसी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर DPS ने स्कूल की फीस भरने रात 11 बजे धमकाया, उपभोक्ता फोरम में लगा केस

छात्रों के एडमिशन को लेकर प्रक्रिया

अब तक छात्रों को स्कूल बदलने के लिए टीसी लेनी पड़ती थी, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि छात्रों का एडमिशन सीधे नजदीकी पोषक संस्था में कराया जाएगा। संबंधित स्कूलों के शिक्षक नजदीकी पोषक संस्था में अपने स्कूल के छात्रों का एडमिशन अगली कक्षा में कराएंगे। शिक्षक ही दस्तावेज संस्था को उपलब्ध कराते हुए और एडमिशन कराएंगे। इस नई व्यवस्था से उन छात्रों को ही केवल टीसी लेने की आवश्यकता होगी जो संबंधित पोषक संस्था के बजाए किसी और संस्था में प्रवेश लेना चाहते हैं। इस प्रक्रिया से छात्रों को राहत मिलेगी और उन्हें किसी अन्य स्कूल में प्रवेश के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में निजी स्कूलों के लिए लागू होगा संशोधित फीस नियंत्रण कानून, जानें क्या होगा बदलाव

टीसी की प्रक्रिया में बदलाव

नया शैक्षणिक सत्र और प्रवेश उत्सव को लेकर शिक्षा विभाग गाइडलाइन जारी की है। अब स्कूल खुलने के पहले ही छात्रों की डिटेल नजदीकी संस्था के पास उपलब्ध करा दिया जाएगी। इसके लिए सभी छात्रों को अगली कक्षा के लिए नजदीक के स्कूल में जाना होगा। यदि वह उस स्कूल में पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं तो वहां से फिर टीसी लेकर मनपसंद स्कूल में एडमिशन ले सकेंगे। रीवा जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बीएमओ और संकुल प्राचार्यों के लिए निर्देश जारी किए है। जिसमें प्रवेश उत्सव मनाए जाने को लेकर व्यवस्थाएं बनाने के लिए कहा गया है। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी बुलाने और स्वागत करने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें...

RTE मापदंड पूरा नहीं करने वाले स्कूलों पर प्रशासन सख्त, यहां बंद होंगे MP बोर्ड के कई स्कूल

लगेगा पुस्तक मेला

इस साल भी सरकारी स्कूलों में किताबों का वितरण अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस बार पुस्तक मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि अभिभावकों को एक ही स्थान पर सभी किताबें और ड्रेस मिल सकें। मेले में सभी स्कूलों की किताबें उपलब्ध रहेंगी, जिससे अभिभावकों को अलग-अलग दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शाला प्रबंधन समितियों की होगी बैठक

प्रवेश उत्सव के बाद 4 अप्रैल को शाला प्रबंधन और विकास समितियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में छात्रों के नामांकन, उपस्थिति, उपलब्धि स्तर और अध्ययन-अध्यापन की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। स्कूलों में सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के इन 2 जिलों में 184 स्कूलों की मान्यता रद्द, राज्य शिक्षा केंद्र ने इसलिए लिया ये एक्शन

मनमानी करने पर होगी कार्रवाई

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक आदेश में कहा है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को बाध्य नहीं करेंगे कि वह कौन सी दुकान से स्कूल ड्रेस और किताबें खरीदे। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए है कि वह निर्धारित रेट में ही पुस्तकों की बिक्री करें। मनमानी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। अभिभावकों को एक ही स्थान पर किताबें और ड्रेस उपलब्ध कराने के लिए इस साल भी मेले का आयोजन होगा। प्राइवेट स्कूलों को नियमों का पालन करने के निर्देश हैं। अगर नियमों का उल्लंघन होता है सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रीवा न्यूज | शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम | जिला शिक्षा विभाग | प्राइवेट स्कूलों के लिए नियम

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • नया शैक्षणिक सत्र
  • रीवा न्यूज
  • स्कूल
  • शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
  • जिला शिक्षा विभाग
  • रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल
  • प्राइवेट स्कूलों के लिए नियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि