MP Weather UPDATE : भीषण गर्मी से तप रहा मध्य प्रदेश , मौसम विभाग ने दी हीट वेव की चेतावनी
Sandeep Kumar | Updated:
2024-05-19T062602.348.jpg
मध्य प्रदेश में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) ट्रफ लाइन के साथ एक्टिव है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होगा। इसके चलते कहीं तेज गर्मी है तो कहीं बारिश-आंधी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ( extreme heat ) की वजह से तप रहा है। प्रदेश के कई शहरों में झुलवाने वाली गर्मी पड़ रही है। शनिवार यानी 18 मई को दतिया में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियम तक पहुंच गया, वहीं ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। यह ग्वालियर का इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। पिछले साल ग्वालियर में अधिकतम पारा 44.8 डिग्री तक ही गया था। आईएमडी ( IMD ) भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। वहां से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। प्रदेश में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस ( पश्चिमी विक्षोभ ) ट्रफ लाइन के साथ एक्टिव है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होगा। इसके चलते कहीं तेज गर्मी है तो कहीं बारिश-आंधी है। खासकर दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश-आंधी हो रही है। उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भी तापमान बढ़ रहा है।
18 मई को कई जिलों में हीट वेव पड़ी। रतलाम, छतरपुर जिले का खजुराहो और नौगांव भी जमकर तपे। यहां पारा 44 डिग्री के पार रहा। शनिवार को प्रदेश के हर शहर में दिन का टेम्प्रेचर बढ़ा। शाजापुर और गुना में पारा 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। भोपाल में 41.8 डिग्री, इंदौर में 41.3 डिग्री, जबलपुर में 40.3 डिग्री और उज्जैन में पारा 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सागर, सीधी, शिवपुरी, नरसिंहपुर, धार, दमोह, खंडवा, सतना और टीकमगढ़ में तापमान 42 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव, यानी गर्म हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।
18 मई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई। विदिशा में दिन में गर्मी रही पर शाम को मौसम बदला और 20 मिनट तक पानी बरसता रहा। सागर के ग्रामीण इलाके चितौरा, कनेरादेव, सुरखी, गौरझामर, रहली में आंधी के साथ बारिश हुई। सागर-रहली मार्ग पर बमोरी बन्नाद के पास पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंदसौर, रतलाम के धोलावाड़, बैतूल, उत्तरी छिंदवाड़ा में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। नीमच में हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है। यहां आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसी तरह आगर, शाजापुर, उज्जैन, सीहोर, देवास, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, पन्ना, सागर, उत्तरी दमोह, सतना के चित्रकूट, उत्तरी सिवनी, पांढुर्णा, राजगढ़, रायसेन, भोपाल के बैरागढ़, दतिया, झाबुआ, रीवा, मऊगंज, मैहर, में भी आने वाले समय में मौसम बदल सकता है।
IMD ने दी हीट वेव की चेतावनी

कई जगह बारिश भी हुई

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
By Raghvendra Singh Rathore
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav