15 महीने में मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से होगा 12 अफसरों का रिटायरमेंट

Shreya Nakade | May 15, 2024, 13:50 IST
Share
मध्य प्रदेश में अफसरों का रिटायरमेंट
मध्य प्रदेश में अफसरों का रिटायरमेंट

2024 से 2025 तक मध्य प्रदेश में सेक्रेटरी रैंक के कई बड़े अफसर रिटायर होने वाले हैं। इनके रिटायरमेंट से ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव आएगा। खाली पदों को भरने के लिए अफसरों के प्रमोशन होंगे।

मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अगले 15 महीनों में सेवानिवृत्त ( MP IAS Officers Retirement ) होने जा रहे हैं। 2024 से 2025 तक 12 मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी रिटायर ( MP Secretary Rank Officers Retirement ) होने जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। कई बड़े पद खाली होंगे, जिन्हें भरने के लिए सरकार अफसरों के प्रमोशन करेगी।

हालांकि मुख्य सचिव वीरा राणा को सेवा में छह महीने का विस्तार दिया गया है। उनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा। राणा के अलावा, कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष संजय बंद्योपाध्याय, केंद्र में प्रतिनियुक्ति (Deputation ) पर गए अधिकारी आशीष उपाध्याय, राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी राय, पंचायत और ग्रामीण विकास के एसीएस मलय श्रीवास्तव और मप्र भवन में आवासीय आयुक्त पंकज राग सहित कुल 12 अफसरों का रिटायरमेंट होगा।

ये अधिकारी भी होंगे रिटायर

मध्य प्रदेश में अफसरों का रिटायरमेंट शुरु हो गया है। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहने वाले अनुराग जैन, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के एसीएस ( ACS ) मोहम्मद सुलेमान, कुटीर और ग्रामीण उद्योगों के एसीएस ( ACS ) विनोद कुमार, वन के एसीएस जेएन कंसोटिया और कृषि उत्पादन आयुक्त एस. एन. मिश्रा और एसीएस पिछड़ा वर्ग कल्याण अजीत केसरी सेवानिवृत्त होंगे। जब ये अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे, तो जल संसाधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजोरा एमपी कैडर के वरिष्ठतम अधिकारी होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

MP में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सरकार की सख्ती, रिटायरमेंट से पहले कर्मचारियों की होगी विभागीय जांच

इन अधिकारियों का प्रमोशन

एक साथ इतने सारे पद खाली होने पर, प्रदेश सरकार पदोन्नति कर खाली हुए स्थानों को भरेगी। ऐसे में मध्य प्रदेश में अफसरों के प्रमोशन देखने को मिलेंगे। के मुख्य सचिव रैंक के अधिकारियों के रिटायर होने के बाद 1993 बैच के अधिकारी संजय दुबे, नीरज मंडलोई, अनुपम राजन और अनिरुद्ध मुखर्जी को मुख्य सचिव स्तर के वेतनमान पर पदोन्नत ( Promote ) किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

नेपाल के पीएम की पोती थीं ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया, 70 वर्ष की उम्र में निधन

कई IPS भी होंगे रिटायर

IAS अधिकारियों के अलावा, 2024 में प्रदेश के कई IPS अफसर भी रिटायर ( MP IPS Officers Retirement ) होने वाले हैं। रिटायर होने वाले अफसरों में डीजीपी सुधीर सक्सेना, स्पेशल डीजी संजय झा, स्पेशल डीजी सुषमा सिंह, स्पेशल डीजी डॉ अशोक अवस्थी, एडीजी अनुराधा शंकर सिंह, एडीजी राजेश गुप्ता, एडीजी अनिल गुप्ता, आईजी आरएस परिहार, आईजी आरके हिंगणकर के नाम शामिल है।

ये खबर भी पढ़िये...

मध्य प्रदेश में रंग बदलता मौसम, कभी गर्मी तो कभी सावन जैसी फुहार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Tags:
  • मध्य प्रदेश में अफसरों के प्रमोशन
  • मध्य प्रदेश में अफसरों का रिटायरमेंट
  • MP Secretary Rank Officers Retirement
  • MP IAS Officers Retirement
  • MP IPS Officers Retirement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा