मप्र सब इंस्पेक्टर भर्ती के नियम गृह विभाग से जारी, पूरा सिलेबस और चयन प्रक्रिया बदली
Sanjay Gupta | Published:
thesootr
मध्य प्रदेश के गृह मंत्रालय ने सब इंस्पैक्टर (SI) भर्ती के नियम जारी कर दिए हैं। लेकिन इस खुशी के साथ युवाओं को सरकार ने तगड़ा झटका भी दिया है।
मप्र पुलिस सब इंस्पैक्टर (SI) की भर्ती की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। करीब आठ साल बाद यह भर्ती होगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने भर्ती नियम जारी कर दिए हैं और शुक्रवार रात को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन खुशी के साथ युवाओं को सरकार ने तगड़ा झटका दिया है, पूरा सिलेबस और चयन प्रक्रिया बदल दी गई है। खासकर सिलेबस को काफी टफ कर दिया गया है जिससे सालों से पुराने सिलेबस पर तैयारी कर रहे युवाओं को खासा झटका लगा है।
सबसे बड़ी बात यह भर्ती साल 2017 के बाद आ रही है, यानी पूरे आठ साल बाद। हालांकि यह कब होगी और इसका नोटिफिकेशन कब आएगा यह साफ नहीं हैं लेकिन माना जा रहा है कि इसी साल यह एसआई की भर्ती निकलेगी और गृह विभाग में इसकी तैयारियां चल रही हैं।
खबर ये भी..प्रियंका और बाबूलाल के दिव्यांग कैटेगरी से चयन पर सवाल उठाने की जगह आगे बढ़ना सीखें
गृह विभाग ने मेन्स में नेगेटव मार्किंग के साथ बहुविकल्प स्तर पर 300-300 अंक के दो पेपर रखे हैं। हर पेपर में खंड ए व बी होंगे जो 150-150 अंक के होंगे। पहले पेपर के खंड ए में इतिहास और भारतीय समाज के प्रश्न होंगे, खंड बी में गर्वेनेंस, संविधान, न्याय, कानून जैसे विषय होंगे। दूसरे पेपर के खंड ए में करंट अफेयर्स, इकोनॉमिक्स, टेक्नोलॉजी, पर्यावरण जैसे विषय होंगे तो वहीं खंड बी में रिजनिंग व डेटा इंटरप्रिटेसन विषय होंगे।
साल 2017 के बाद आ रही परीक्षा
खबर ये भी..प्रियंका और बाबूलाल के दिव्यांग कैटेगरी से चयन पर सवाल उठाने की जगह आगे बढ़ना सीखें
यह होगी चयन प्रक्रिया
- सबसे पहले तो परीक्षा एक-दो नहीं बल्कि पूरे चार स्तर की होगी।
- पहले प्री होगी जिसमें 100 अंक का प्रश्नपत्र होगा, मेरिट में आने वालों में से पद की तुलना में दस गुना को मेन्स के लिए चुना जाएगा। यानी 100 पद हुए तो 1000 को चुना जाएगा। दो घंटे का समय होगा। प्री के अंक केवल छंटनी के लिए है, इसके अंतिम मेरिट में अंक नहीं जुड़ेंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- मेन्स में दो पेपर 300-300 अंकों के होंगे। हर पेपर में 150-150 अंकों के दो खंड होंगे। पेपर बहुविकल्प आधारित होगा और समय मिलेगा दो घंटे का। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी।
- इसमें मेरिट बनेगी और फिर पद के तीन गुना संख्या में मेरिट वालों को फिजिकल और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यानी 100 पद है तो 300 को।
- इसमें फिजिकल होगी वह 100 अंक की होगी, इसमें 800 मीटर दौड़, लांग जंप और गोला फेंक होगा। दौड़ के 40 अंक और बाकी के 30-30 अंक होंगे।
- साथ ही इंटरव्यू होगा वह 50 अंक का होगा।
अब सिलेबस में यह किया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari