एमपी के शिक्षकों को मिलेगा सरकारी आवास, हर जिले में बनेंगे इतने मकान
Amresh Kushwaha | Sept 22, 2025, 14:54 IST
madhya-pradesh-teachers-housing-scheme
मध्यप्रदेश सरकार ने महिला शिक्षिकाओं के लिए एक जरूरी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत, प्रदेश के प्रत्येक जिले में 100-100 आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। जानें क्या-क्या होगा खास...
मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाली महिला शिक्षिकाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने इन शिक्षिकाओं को आवासीय सुविधा देने की योजना बनाई है। इससे उन्हें दूरदराज क्षेत्रों में अपने कार्यस्थल पर रहने में सुविधा होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस योजना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। अब जिले के शिक्षा अधिकारियों से आवासीय योजनाओं के लिए जमीन की जानकारी जुटाई जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश सरकार पर डायल 112 घोटाले का लगाया था आरोप, पोस्ट करने वाले ने एक्स पर माफी मांगी
जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि विकासखंड, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में बहुमंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए कम से कम 3 एकड़ और अधिकतम 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। यह परिसर सार्वजनिक यातायात के साधनों से आसानी से जुड़ा होना चाहिए, ताकि शिक्षकों को आवागमन में कोई कठिनाई न हो।
ये खबर भी पढ़िए...भारतीय किसान संघ की मध्यप्रदेश सरकार को चेतावनी, जमीन का एक इंच भी छीना तो बर्दाश्त नहीं करेंगे
मध्य प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी एक बड़ा मुद्दा है। इसका समाधान मध्यप्रदेश में सरकारी आवास योजना के माध्यम से किया जाएगा। इन क्षेत्रों में आवास की व्यवस्था न होने के कारण शिक्षकों को वहां कार्य करने में कठिनाइयां आती हैं। अब सरकार ने इस समस्या को हल करने का संकल्प लिया है।साथ ही, महिला शिक्षिकाओं के लिए आवास बनाने की योजना को प्राथमिकता दी है। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक, डीएस कुशवाह ने बताया कि इस योजना के तहत डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...शराब ठेकेदार डकार गए मध्यप्रदेश सरकार के 756 करोड़, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मप्र में सरकारी स्कूलों का हाल :बजट बढ़ा, बच्चों की भीड़ घटी!
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे महिला शिक्षिकाओं को उनके कार्यस्थल पर रहकर बेहतर तरीके से पढ़ाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, इससे ग्रामीण और दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। इसके अलावा, इस योजना से मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा, क्योंकि शिक्षकों के लिए आवास की समस्या हल हो जाएगी। कुल मिलाकर यह योजना मध्य प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक अहम कदम साबित होगी।
महिला शिक्षकों के लिए 5000 से अधिक आवास
प्रदेश में एक लाख से अधिक महिला शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। इन शिक्षिकाओं में से कई ऐसी हैं जो वनवासी क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों में स्थित स्कूलों में कार्य करती हैं। यहाँ रहने की कोई सुविधा नहीं होती। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने महिला शिक्षकों के लिए विशेष सरकारी आवास योजना बनाई है। एमपी शिक्षक आवास योजना के तहत पहले चरण में प्रत्येक जिले में 100-100 आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। कुल मिलाकर 5 हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया जाएगा।
आवासीय परिसर का निर्माण
एमपी शिक्षकों के लिए सरकारी आवास की खबर पर एक नजर
|
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी होगी पूरी
ये खबर भी पढ़िए...शराब ठेकेदार डकार गए मध्यप्रदेश सरकार के 756 करोड़, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मप्र में सरकारी स्कूलों का हाल :बजट बढ़ा, बच्चों की भीड़ घटी!
शिक्षा व्यवस्था में होगा सुधार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari