अब मालकिन कहिए... मध्य प्रदेश में महिलाओं ने खरीदी 38 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी

The Sootr | May 28, 2025, 18:23 IST
Share
madhya-pradesh-women-property-buying-38k-crore
madhya-pradesh-women-property-buying-38k-crore

मध्यप्रदेश की महिलाओं ने वित्त वर्ष 2024-25 में 38,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है। इंदौर की महिलाएं सबसे आगे हैं। इंदौर में 6,300 करोड़ की प्रॉपर्टी महिलाओं के नाम हुई है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश की महिलाएं अब सिर्फ घर संभालने तक सीमित नहीं रहीं। अब वे प्रॉपर्टी की मालिक बन रही हैं। बीते एक साल (2024-25) में राज्य की महिलाओं ने करीब 38,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है।

खास बात ये रही कि इंदौर की महिलाएं इस रेस में सबसे आगे निकलीं। अकेले इंदौर में 6,300 करोड़ की प्रॉपर्टी महिलाओं ने खरीदी और 36 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री उनके नाम पर हुईं। बीते साल यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में इंदौर में महिलाओं ने 5,500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी थी।

एक साल में 8.28 लाख रजिस्ट्री

सरकार की रियायतें, आसान लोन और बढ़ती जागरूकता इन तीनों का असर अब सीधे जमीन पर दिख रहा है। साल 2024-25 में पूरे मध्यप्रदेश में 8.28 लाख रजिस्ट्री हुईं, जिनमें से करीब 3.72 लाख प्रॉपर्टी महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड की गईं।

सरकार की छूट ने तोड़ी झिझक

1. महिलाओं को प्रॉपर्टी खरीदने में जो सबसे बड़ी मदद मिली, वो रही रजिस्ट्रेशन फीस में दी गई छूट।
2. शहरी इलाकों में जहां पुरुषों को 12.5% शुल्क देना होता है, वहीं महिलाओं को 10.5% देना पड़ता है।
3. गांवों में ये फीस पुरुषों के लिए 9.5 प्रतिशत और महिलाओं के लिए सिर्फ 7.5 प्रतिशत तय की गई है।

यह भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में बनी फिल्म होमबाउंड ने कान्स में बटोरी वाहवाही, दुनियाभर में छाया भोपाल

क्यों है ये खबर खास?

इस खबर में सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ये एक बदलते समाज की तस्वीर है। जहां महिलाएं मकान की मालकिन बन रही हैं, अपने नाम से जमीन ले रही हैं और परिवार से लेकर फाइनेंस तक के फैसलों में अपनी हिस्सेदारी मजबूत कर रही हैं।

राजनीति में भी अहम रोल

मध्य प्रदेश में राजनीतिक लिहाज से भी महिलाओं का रोल अहम है। यही वजह है कि मोहन सरकार वूमन इम्पॉवरमेंट की दिशा में आगे बढ़कर भोपाल में 31 मई को बड़ा सम्मेलन करने जा रही है।

यह भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में कोरोना वेरिएंट जेएन-1 के 6 सक्रिय मरीज मिले, ज्यादातर इंदौर में

पीएम नरेंद्र मोदी इस महासम्मेलन में प्रदेश की दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियां चल रही हैं। थोड़े पीछे चलें तो मध्यप्रदेश में बीजेपी की वापसी कराने में भी महिलाओं की ही अहम भूमिका मानी जाती है।

सरकार के मास्टर स्ट्रोक लाड़ली बहना योजना की वजह से विधानसभा चुनाव 2023 में महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया। फिर लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतकर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था।

ये भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लगाया जाएगा ‘नो प्रॉफिट-नो प्लास्टिक’ वाटर एटीएम, मिलेगा मुफ्त पेयजल

भर्ती घोटाले में फंसा 'मिशन शक्ति ' , मध्य प्रदेश में लांचिंग से पहले ही हुआ फेल

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • लोकसभा चुनाव
  • लाड़ली बहना योजना
  • बीजेपी
  • विधानसभा चुनाव
  • मध्य प्रदेश
  • प्रॉपर्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई