MP में सरकारी कर्मचारियों के तबादले अब 10 जून तक, पहले 30 मई थी ट्रांसफर की आखिरी तारीख

Kaushiki | Published:
Share
सरकारी कर्मचारियों के तबादले
सरकारी कर्मचारियों के तबादले

मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए तबादला नीति 2025 की समय सीमा बढ़ाई है। इसमें इलाज खर्च का 80% एडवांस मिलेगा और नए कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया जाएगा। यहां जानें पूरी डिटेल...

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को कर्मचारियों के हित में तीन महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। इनमें 2025 की तबादला नीति के तहत तबादलों की समय सीमा को बढ़ाकर 10 जून तक कर दिया गया है। इससे पहले यह तारीख 30 मई निर्धारित थी।

नई तारीख बढ़ाने के आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर प्रक्रिया में शिथिलता और देरी के कारण यह कदम उठाया गया है। कर्मचारी अब तय समय तक अपने ट्रांसफर संबंधित आवेदन और प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस बदलाव से ट्रांसफर की सुविधा बढ़ेगी और कर्मचारी बेहतर तरीके से अपनी पोस्टिंग सुनिश्चित कर सकेंगे।

साथ ही, कर्मचारियों और पेंशनधारकों को इलाज पर होने वाले कुल खर्च का 80 प्रतिशत एडवांस दिया जाएगा। नए कर्मचारियों को उनके वेतन और भत्ते पूरी राशि के साथ मिलेंगे। इन फैसलों से लगभग 12 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ होगा।



ये खबर भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले

बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिए गए। मंत्रियों ने बताया कि तबादलों के लिए हजारों आवेदन आए हैं, जिन्हें समय पर निपटाना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। 31 मई को इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और कैबिनेट बैठक के कारण प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हुआ। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाने का संकेत दिया है।

इलाज खर्चे का 80% एडवांस

कैबिनेट ने वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2025 भाग-1 को मंजूरी दी। अब कर्मचारी और उनके परिवार के इलाज के खर्चे का 80 प्रतिशत भुगतान विभागाध्यक्ष सीधे कर सकेंगे। इससे पहले कर्मचारी और पेंशनधारकों को अपनी जेब से इलाज के पैसे देने पड़ते थे, बाद में बिल प्रस्तुत करना होता था।

इसके बाद फाइल स्वास्थ्य विभाग भेजी जाती थी, जहां मंजूरी में 6 से 8 महीने लग जाते थे। कई बार फाइल वापस लौट भी जाती थी, जिससे कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पाता था।

ये खबर भी पढ़ें...सरपंच की अश्लील बातें... टीचर से फोन पर कहा - मुझे पैसे नहीं कुछ और चाहिए

नए कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलेगा

मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में घोषणा की कि नए कर्मचारियों को पहले वर्ष से ही पूरा वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। इससे पहले नए कर्मचारियों को पहले साल 70 प्रतिशत, दूसरे साल 80 प्रतिशत और तीसरे साल 90 प्रतिशत वेतन मिलता था, जिससे परिवारों को नुकसान उठाना पड़ता था।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर के संगम अस्पताल में DCP क्राइम के ड्राइवर ने कंपाउंडर को पिस्टल से धमकाया, पीटा भी

तबादलों की स्थिति और सरकार का आश्वासन

सरकार ने बताया कि लगभग दो लाख कर्मचारी तबादला चाहते हैं, लेकिन अभी केवल 1 प्रतिशत ही तबादले हो पाए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कहा गया है कि आवश्यकतानुसार तबादलों की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा और उनकी सभी मांगे पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...बस्तर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर, LWE फंड पर रोक

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧
मध्यप्रदेश न्यूज | MP कैबिनेट | प्रदेश की तबादला नीति | मध्यप्रदेश की नई तबादला नीति | Transfer Policy | mp new transfer policy | mp transfer policy 2025 | mp transfer policy news | CM मोहन यादव | cm mohan yadav

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • Transfer Policy
  • कैबिनेट
  • MP कैबिनेट
  • CM मोहन यादव
  • प्रदेश की तबादला नीति
  • mp new transfer policy
  • mp transfer policy news
  • cm mohan yadav
  • mp transfer policy 2025
  • मध्यप्रदेश की नई तबादला नीति
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर