महू उपद्रव के आरोपी एहमद उर्फ अहमद दरबारी की जिलाबदर रोक की याचिका खारिज
Sanjay Gupta | Nov 27, 2025, 23:20 IST
ahmad-darbar
इंदौर में उपद्रव के आरोपी अहमद दरबारी की याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई। दरबारी ने इंदौर कलेक्टर के 6 माह के जिलाबदर आदेश के खिलाफ अपील की थी। दरबारी महू तहसील में 9-10 मार्च की रात को हुए उपद्रव के मामले का आरोपी है।
Indore. इंदौर में उपद्रव के मामले में आरोपी एहमद उर्फ अहमद दरबारी की याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई है। दरबारी ने इंदौर कलेक्टर के 6 माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश के खिलाफ अपील की थी। दरअसल अहमद दरबारी महू तहसील में 9-10 मार्च की रात को हुए उपद्रव के मामले का आरोपी है।
हाईकोर्ट में दरबारी ने कलेक्टर आदेश पर रोक की मांग की थी। इस पर शासन ने आपत्ति ली थी कि उनके पास अपील के अधिकार हैं। इसलिए याचिका का कोई मतलब नहीं है। दरबारी ने कहा कि जब तक अपील नहीं होती, कलेक्टर के आदेश पर रोक लगाई जाए। इस पर भी हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी। कोर्ट ने साफ लिखा कि अपील के अधिकार मौजूद हैं, उनका उपयोग करें। हालांकि हाईकोर्ट ने यह निर्देश दिए कि अपीलीय अधिकारी अपील पेश होने पर सात दिन में तय करेंगे।
मप्र विधानसभा में अटकी 2100 याचिकाएं : विधायक परेशान, विकास फाइलों पर धूल
जजों को नए घर, जनता को मिले नए आधुनिक कोर्ट, चीफ जस्टिस ने किया वर्चुअल उद्घाटन
इंदौर कलेक्टर के आदेश के तहत दरबारी को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया। साथ ही उज्जैन, धार, देवास, खरगोन और खंडवा जिलों में भी निषेध किया गया है। कलेक्टर ने उसे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति माना है। उस पर लगे आरोप भी गंभीर माने गए हैं।
दरबारी पर पहले भी पांच से ज्यादा गंभीर धाराओं में अपराध रहे हैं। महू उपद्रव के दौरान 10 मार्च को उस पर फरियादी के आवेदन पर केस दर्ज हुआ था। फरियादी ने बताया कि उसने 16-17 अपने लोग जमा करके पथराव किया था और उपद्रव किया।
मौसम पूर्वानुमान (28 नवंबर): मध्यप्रदेश में दिन में बढ़ेगी ठंड, उत्तर में बर्फबारी-दक्षिण भारत में ठंडी और तेज हवा की चेतावनी
इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर मांगी डिटेल रिपोर्ट, क्या है लागत और टाइमबाउंड प्रोग्राम
इंदौर ग्रामीण एसपी के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई हुई है। इसमें बताया गया कि दरबारी साल 2021 से लगातार आपराधिक गतिविधियां कर रहा है। दरबारी के खिलाफ मारपीट, हथियारों से बलवा, धमकी, उन्माद और दंगे जैसे अपराध कायम हैं। कलेक्टर ने नोटिस जारी कर दरबारी का पक्ष सुना। इसमें उसने कहा कि वह निर्दोष है और अधिकांश केस में बरी हो चुका है। लेकिन अपराधों की गंभीरता को देखते हुए जिलाबदर के आदेश हो गए।
हाईकोर्ट ने यह कहा
मप्र विधानसभा में अटकी 2100 याचिकाएं : विधायक परेशान, विकास फाइलों पर धूल
जजों को नए घर, जनता को मिले नए आधुनिक कोर्ट, चीफ जस्टिस ने किया वर्चुअल उद्घाटन
दरबारी के खिलाफ यह हुआ था आदेश
उपद्रव में हुई थी एफआईआर
मौसम पूर्वानुमान (28 नवंबर): मध्यप्रदेश में दिन में बढ़ेगी ठंड, उत्तर में बर्फबारी-दक्षिण भारत में ठंडी और तेज हवा की चेतावनी
इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर मांगी डिटेल रिपोर्ट, क्या है लागत और टाइमबाउंड प्रोग्राम
साल 2021 से केस हो रहे दर्ज
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari