मंदसौर में एंबुलेंस से फेंका मरीज, सड़क पर तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Sandeep Kumar | May 04, 2025, 18:16 IST
Share
mandsaur-108-ambulance-throws
mandsaur-108-ambulance-throws

मंदसौर में 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को सड़क पर फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के अभाव में मौत हो गई। सीसीटीवी में घटना कैद हुई और अब पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

मंदसौर जिले के शामगढ़ में 108 एंबुलेंस से एक घायल व्यक्ति को सड़क पर फेंके जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे जब घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस में लाया गया, तो एंबुलेंस चालक ने उसे सड़क पर फेंक दिया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह (50 वर्ष), जो आकली दीवान गांव के सरपंच के भांजे बताए जा रहे हैं। वह किसी काम से जा रहे थे, तभी एक प्राइवेट एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर एंबुलेंस चालक उन्हें लेकर शामगढ़ के लिए रवाना हुआ। डिंपल चौराहे के पास पट्टी की दुकान के सामने लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़िए... युवती का अपहरण रोकने पुलिस को रातभर देना पड़ा पहरा,ग्रामीण हुए एकजुट तब भागे आरोपी

स्थानीय लोगों ने की मदद

जब घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल नारायण सिंह को तड़पते देखा, तो उन्होंने तुरंत दूसरी एंबुलेंस को बुलाया और घायल को सरकारी अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मंदसौर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के अभाव में उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल लव जिहाद केस में महिला आयोग की टीम ने शुरू की जांच, खुलने लगीं गिरोह के नेटवर्क की परतें

पुलिस ने एंबुलेंस जब्त की

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को सड़क पर फेंका गया। पुलिस ने एंबुलेंस को तन्वी होटल के पास से जब्त कर लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए... पीएम किसान योजना से कोई नहीं होगा बाहर, 31 मई तक जुड़वा सकते हैं नाम

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कह दी ये बात

एंबुलेंस सेवा की जिम्मेदारी पर सवाल

यह घटना 108 एंबुलेंस सेवा की जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है। एक ऐसी सेवा जो आमतौर पर जीवन रक्षक मानी जाती है, उसके द्वारा इस तरह की लापरवाही और क्रूरता न केवल उस समय की स्थिति को और अधिक बिगाड़ देती है, बल्कि समाज में एंबुलेंस सेवा के प्रति विश्वास को भी कमजोर करती है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

मरीज | MP News | मध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • मंदसौर
  • मरीज
  • एंबुलेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई