मंदसौर में शादी समारोह में दूषित खाना खाने से 181 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा
Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 24:00 IST
mandsaur-food-poisoning
मंदसौर जिले के ग्राम फतेहगढ़ में दूषित भोजन खाने से 181 ग्रामीण बीमार हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत शिविर लगाकर इनका इलाज शुरू कर दिया।
MP NEWS: एमपी के मंदसौर जिले के फतेहगढ़ गांव में फूड पॉइजनिंग खाने से 181 ग्रामीणों की तबीयत खराब हो गई। इनमें 99 महिलाएं, 76 पुरुष और 6 बच्चे शामिल थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला आरआरटी और ब्लॉक मेडिकल टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीमार मरीजों का इलाज किया।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव में उल्टी और दस्त की शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। मौके पर पहुंची टीम ने सभी प्रभावितों को प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान 10 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश सरकार की PM Shri Air Ambulance सेवा की सुविधा अब रात में भी
गांव में 10 मेडिकल टीमों को भेजा गया, जिन्होंने घर-घर जाकर सर्वे किया। शाम तक, अधिकांश मरीजों को ठीक कर दिया गया और छुट्टी दे दी गई। इस सर्वे में 109 घरों में 222 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 4 को आगे इलाज के लिए शिविर भेजा गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं पाई गई।
ये खबर भी पढ़िए... हनीट्रैप में फंसा फूल वाला! दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, मांगे 10 लाख
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चौहान ने खुद गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को अगले तीन दिनों तक निगरानी रखने के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़िए... 'अब जीना नहीं चाहतीं', राष्ट्रपति को पत्र लिख रो पड़ीं लाड़ली बहनें
ये खबर भी पढ़िए... मौत के साए में सौदा: बहन बिलखती रही, भाई ने बंटवारे के बाद दी मुखाग्नि
इस घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक विपिन जैन मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल लिया। अधिकारियों ने बताया कि 17 अप्रैल की रात को एक शादी समारोह में लगभग 500 लोगों ने भोजन किया था। इसके बाद सभी अपने घरों को लौटे और 18 अप्रैल से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
उल्टी और दस्त की मिली थी शिकायतें
ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश सरकार की PM Shri Air Ambulance सेवा की सुविधा अब रात में भी
घर-घर जाकर किया सर्वे
ये खबर भी पढ़िए... हनीट्रैप में फंसा फूल वाला! दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, मांगे 10 लाख
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खुद लिया जाएजा
ये खबर भी पढ़िए... 'अब जीना नहीं चाहतीं', राष्ट्रपति को पत्र लिख रो पड़ीं लाड़ली बहनें
ये खबर भी पढ़िए... मौत के साए में सौदा: बहन बिलखती रही, भाई ने बंटवारे के बाद दी मुखाग्नि
मिठाई खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava