मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो
Sanjay Gupta | Jun 05, 2025, 16:24 IST
Minister Kailash Vijayvargiya girls
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के छोटे भाषण की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटा भाषण ही अच्छा होता है। पाश्चात्य कहावत के अनुसार, हमारे यहां लड़की के श्रृंगार को अच्छा माना जाता है। गहनों और सुंदर कपड़ों को भी सराहा जाता है।
MP News: इंदौर में पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों के पहनावे को लेकर बयान दिया। इसके पहले भी मंत्री अप्रैल 2023 में पहनावे को लेकर बयान दे चुके हैं। गलत पहनावे वाली लड़कियों को शूर्पणखा कह चुके हैं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के छोटे भाषण को लेकर कहा कि उन्होंने अच्छा और छोटा भाषण दिया। छोटा भाषण ही देना चाहिए, पाश्चात्य कहावत है, हमारे यहां तो लड़की श्रृंगार करे, गहने पहने, अच्छे सुंदर कपड़े पहने तो अच्छा मानते हैं। बहुत सुंदर है। लेकिन विदेश में जो कम कपड़े पहनती है उसे अच्छा मानते हैं उनकी सोच है। ऐसा कहते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है और कम भाषण देने वाला नेता अच्छा होता है। मैं नहीं मानता हूं। महिला देवी का स्वरूप होती है, खूब कपड़े पहने। कम कपड़े वाली अच्छी नहीं लगती है। कई बार लड़कियां आती है सेल्फी लेने के लिए, तो मैं बोल देता हूं, बेटा अच्छे कपड़े पहना करो। फोटो फिर लेना।
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर भार्गव को 5 बार कहा विधायक, गोलू को भाग्यशाली नेता बताया
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, विधायक मेंदोला, वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि "महिलाओं को हम देवियां कहते हैं। मगर, उनमें देवी का स्वरूप नहीं दिखता, बल्कि शूर्पणखा जैसी दिखती हैं. मैं हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलता हूं। भगवान ने लड़कियों को कितना सुंदर शरीर दिया है, जरा अच्छे कपड़े पहनों यार। उन्होंने यह बयान हनुमान जयंती के दौरान जैन समाज के एक कार्यक्रम में दिया था।
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- पाकिस्तान में दो हजार रुपए किलो में भी आटा नहीं मिलेगा
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इन जिलों से गुजरेगी नई रेल लाइन, जानें कितने किलोमीटर का होगा नया ट्रैक
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हिंदू संस्कृति को काफी मानते हैं। वह नाइट कल्चर का भी और ड्रग्स, नशे को लेकर भी काफी आलोचक रहे हैं औऱ इस मामले में लगातार सख्ती की बात करते आए हैं। इंदौर में लगातार बार-पब के बाहर के विवादित फोटो, वीडियो सामने आते रहे हैं। उनके विरोध के बाद आखिरकार नाइट कल्चर बंद हुआ।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
यह बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर भार्गव को 5 बार कहा विधायक, गोलू को भाग्यशाली नेता बताया
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, विधायक मेंदोला, वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
यह बोले थे शूर्पणखा से तुलना में
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- पाकिस्तान में दो हजार रुपए किलो में भी आटा नहीं मिलेगा
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इन जिलों से गुजरेगी नई रेल लाइन, जानें कितने किलोमीटर का होगा नया ट्रैक
मंत्री हिंदू संस्कृति को काफी मानते हैं
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari