शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया, फिर जहर देकर ट्रेन में छोड़ा

Neel Tiwari | Published:
Share
Minor girl
Minor girl

जबलपुर की ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिली 14 वर्षीय नाबालिग के मामले में अब खुलासा हुआ है। पुणे की रहने वाली इस लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर एक युवक उसके घर से लेकर भाग गया था।

13 जून को नागपुर से शहडोल चलने वाली ट्रेन में नैनपुर स्टेशन पर एक लड़की अचेत अवस्था में मिली। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की महिला सब इंस्पेक्टर लड़की के साथ जबलपुर पहुंची। उसे विक्टोरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान लड़की की हालत बिगड़ती गई। उसे मेडिकल हॉस्पिटल ट्रांसफर किया गया, लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई।

प्रेमजाल में फंसाने वाले युवक पर जहर देने के आरोप

जांच के दौरान यह सामने आया कि लड़की पुणे के बंडगार्डन क्षेत्र की रहने वाली है। जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि युवती ने होश में आने पर कहा कि किसी युवक ने उसे जहर दिया था।

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में महिला से दरिंदगी, आरोपी ने बंधक बनाकर तीन दिन तक किया रेप

ये खबर भी पढ़िए... पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाए गए शख्स ने 5 साल काटी जेल, अब मिला न्याय

नाबालिग के परिजनों से संपर्क करने पर यह पता चला कि आरोपी युवक उनके क्षेत्र का रहने वाला है। उसने लड़की को बहलाकर घर से भगा लिया था। यह भी सामने आया कि युवक ने 26 मई को लड़की को लेकर भागा था।

ये खबर भी पढ़िए... नक्सलियों का आतंक: सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या, कई ग्रामीण घायल और लापता

ये खबर भी पढ़िए... चित्रगुप्त-यमराज पर विवादित बयान: प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी, कायस्थ समाज ने दी थी चेतावनी

परिजनों ने लगाया करण राठौड़ पर आरोप

मेडिकल अस्पताल जबलपुर में इलाज चल रही लड़की की 16 जून को मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर मृतका के परिजन जबलपुर पहुंचे। मृतका की मौसी ने बताया कि करण सिंह राजपूत ने लड़की को शादी का प्रलोभन देकर फोन किया था। उसने यह भी कहा था कि इसकी जानकारी किसी को न देना।

परिजनों के अनुसार, उसने यह भी कहा था कि वह दूर जाकर लड़की से शादी करेगा। मृतका की मां ने बताया कि 26 मई को लड़की घर से लापता हुई थी और करण सिंह राठौड़ ने उसे लेकर भागा। परिजन अब करण सिंह राठौड़ को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



नाबालिग लड़की | मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज

Tags:
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल
  • नागपुर
  • नाबालिग लड़की
  • एमपी हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर