मीसाबंदियों को दिया जाएगा ताम्रपत्र, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने की घोषणा

Shreya Nakade | Jun 26, 2024, 15:42 IST
Share
मुख्यमंत्री आवास में मीसाबंदियों का सम्मेलन
मुख्यमंत्री आवास में मीसाबंदियों का सम्मेलन

आज मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मीसा बंदियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान मीसा बंदियों ने सीएम मोहन यादव को मांगपत्र सौंपा जिसे सीएम ने स्वीकार लिया...

सीएम हाउस में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीसा बंदियों से मुलाकात की। प्रदेश के 750 मीसाबंदी राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। 1975 में लगी आंतरिक इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा कल से ही विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। इसी क्रम में आज लोकतंत्र सेनानी संघ का राजधानी भोपाल में सम्मेलन हुआ।

मीसाबंदी सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने सीएम हाउस पधारे मीसाबंदियों और उनके परिवार को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार भारत को गौरवांवित कर रही है। इसमें सबसे बड़ा योगदान मीसाबंदियों का है। आपने इमरजेंसी के काले काल के पृष्ठों को मिटाकर सच्चे अर्थों में लोकतंत्र को पुनः स्थापित कर दिया।

मीसाबंदियों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा

मीसाबंदी सम्मेलन में पहुंचे लोकतंत्र सेनानी संघ के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने हितों के लिए मांगपत्र सौंपा।इस मांगपत्र में लिखी सभी मांगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच में पढ़कर सुनाया। साथ ही मंच से ही सभी मांगो को स्वीकार करने की घोषणा कर दी। मीसाबंदियों की मुख्य मांगे थीं-

  • लोकतंत्र सेनानियों को सर्किट हाउस, विश्राम गृह में 50 परसेंट की छूट और तीन दिन तक ठहरने की छूट दी जाए।
  • जो दीवंगत लोकतंत्र सेनानी ताम्रपत्र से छूट गए थे, उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया जाए।
  • स्वतंत्रता सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों को भी टोल नाके में छूट दी जाए।
  • आयुष्यमान योजना के तहत व्यय के भुगतान में अधिक विलंब न हो।
  • लोकतंत्र सेनानियों के स्वर्गवास के बाद उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से होना चाहिए।
  • आपातकाल को स्मरण करने के लिए पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

समझिए सिंपली- आखिर होती क्या है इमरजेंसी ?

मुख्यमंत्री की मीसाबंदियों के लिए घोषणाएं

मीसाबंदियों द्वारा सौंपे गए मांगपत्र के अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए अन्य घोषणाओं का भी ऐलान किया। प्रदेश सरकार मीसाबंदियों को यह लाभ दिलाने जा रही है-

  • एयर एंबुलेंस का लाभ लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगा।
  • एयर टैक्सी में आने-जाने के लिए लोकतंत्र सेनानियों को 25 परसेंट की छूट मिलेगी।
  • लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु पर अंत्येष्टी के लिए 8 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • मीसाबंदियों के बच्चों के रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने का ऐलान किया।

ये खबर भी पढ़िए...

आपातकाल : राजमाता विजयाराजे और अटल ने किया संघर्ष

दोपहर भोज का आयोजन

मुख्यमंत्री आवास में आज मीसा बंदियों और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुलाकात के बाद दोपहर भोज का भी आयोजन किया गया है। 750 मीसा बंदियों सहित उनके परिवार के भी स्वागत सत्कार का आयोजन किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

Indira Gandhi Emergency : ये नेता जिन्होंने इमरजेंसी के बाद बदल दी देश की दिशा और दशा

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मीसाबंदी
  • इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ
  • मीसाबंदी सम्मेलन
  • लोकतंत्र सेनानी संघ
  • मुख्यमंत्री की मीसाबंदियों के लिए घोषणाएं
  • लोकतंत्र सेनानी
  • मीसाबंदियों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा