महार रेजिमेंट के लापता लेफ्टिनेंट कर्नल यूपी में मिले

Sanjay Sharma | Jun 05, 2025, 22:35 IST
Share
THE SOOTR
महार रेजिमेंट सेंटर Photograph: (THE SOOTR)

मध्य प्रदेश। महार रेजिमेंट सेंटर से गायब हुए लेफ्टिनेंट कर्नल चौथे दिन गुरुवार को ललितपुर में मिल गए हैं। सागर स्थित सेंटर से लेफ्टिनेंट कर्नल 2 जून की सुबह परेड ग्राउंड पर आखिरी बार देखे गए थे।

BHOPAL. महार रेजिमेंट सेंटर से गायब हुए लेफ्टिनेंट कर्नल चौथे दिन गुरुवार को ललितपुर में मिल गए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल 2 जून की सुबह परेड ग्राउंड पर आखिरी बार देखे गए थे। उनके लापता होने से सागर का महार रेजिमेंट सेंटर चर्चा में था। सेना द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। ललितपुर में एक एटीएम से रुपए निकाले जाने के बाद पुलिस को उनकी लोकेशन का पता लगा था। जिसके बाद कैंट थाना पुलिस की टीम ललितपुर पहुंची और लेफ्टिनेंट कर्नल को तलाशते हुए उन्हें सागर ले आई। सेना के अधिकारी के एमआरसी से अचानक लापता होने के मामले में पुलिस और सेना के अधिकारी पड़ताल कर रहे हैं।

पीटी परेड के बाद हुए लापता

महार रेजिमेंट के सैन्य अधिकारी प्रमोद कुमार निगम लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर सागर में पदस्थ हैं। सोमवार 2 जून को वे अपने घर से निकले थे और पीटी परेड के दौरान उन्हें देखा गया था। जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं लग रहा था। लेफ्टिनेंट कर्नल के लापता होने से एमआरसी में हड़कंप मच गया था। उनकी पत्नी सहित सेना के अधिकारी भी उनकी गुमशुदगी से परेशान थे। इसकी शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से पुलिस और सेना के अधिकारी उनकी तलाश कर रहे थे।

घर छोड़कर गए थे मोबाइल

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम के गायब होने के बाद से पुलिस उनके संबंध में जानकारी जुटा रही थी। निगम अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर गए थे इस वजह से उनकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही थी। वहीं एमआरसी सहित शहर में लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरों से भी उनके आने-जाने का पता नहीं लग पा रहा था। पुलिस अधिकारी भी लगातार सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते रहे लेकिन अंत तक किसी कैमरे में उनके आने-जाने का वीडियो नहीं दिखा।

ये खबरें भी पढ़िए :

बेंगलुरु विक्ट्री परेड में भगदड़ : कर्नाटक सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 10 जून को

इंदौर के परीक्षा केंद्रों के लिए NEET UG परीक्षा फिर होगी या नहीं, सोमवार को होगा फैसला

तीन दिन लापता रहे लेफ्टि. कर्नल

कैंट पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद से लगातार तलाश में जुटी थी लेकिन सागर सहित आसपास के जिलों से भी लेफ्टिनेंट कर्नल के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन तक सेना के अधिकारी के गायब रहने से एमआरसी के अधिकारियों के साथ ही परिजन भी परेशान थे। इस बीच बुधवार को प्रमोद कुमार निगम के बैंक खाते से रुपए निकालने की जानकारी सामने आई। ये ट्रांजेक्शन सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के ललितपुर के एक एटीएम बूथ से निकाले गए थे। इसके बाद टीम को ललितपुर रवाना किया गया।

ये खबरें भी पढ़िए :

IFS अफसर अरुण प्रसाद ने दिया इस्तीफा, द सूत्र ने 2 दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग पर उठाया था सवाल

बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म

एटीएम ट्रांजेक्शन से लगा सुराग

लेफ्टिनेंट कर्नल के एटीएम कार्ड से रुपए निकालने की जानकारी लगते ही पुलिस टीम ने ललितपुर में पड़ताल शुरू की। बैंक के एटीएम बूथ में लगे कैमरे के फुटेज खंगालने पर प्रमोद कुमार का चेहरा सामने आया। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश करते हुए होटल कैलाश तक पहुंची जहां निगम ठहरे हुए थे। लापता सैन्य अफसर को लेकर कैंट पुलिस गुरुवार को सागर आई जहां पुलिस और सेना के अधिकारी उनके लापता होने के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल पीटी परेड के बाद गायब होने से लेकर ललितपुर पहुंचने के बीच की कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं।

Tags:
  • पुलिस
  • एटीएम कार्ड
  • लेफ्टिनेंट कर्नल
  • सेना
  • ललितपुर
  • सागर का महार रेजिमेंट सेंटर
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज