इंदौर के परीक्षा केंद्रों के लिए NEET UG परीक्षा फिर होगी या नहीं, सोमवार को होगा फैसला
Sanjay Gupta | Jun 05, 2025, 18:56 IST
NEET UG exam
NEET UG परीक्षा से संबंधित सुनवाई के दौरान यह बात उठी कि फैसले के बाद अपील की संभावना है। इस स्थिति में यह सुझाव दिया गया कि मामले को डबल बैंच में सुना जाए और आदेश जारी किया जाए।
इंदौर के 18 और उज्जैन के 6 परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को NEET UG परीक्षा में अव्यवस्था हुई। बारिश के कारण बिजली चली गई, जिससे उम्मीदवारों का पेपर बिगड़ गया। इस संबंध में दायर याचिका पर 5 जून को सुनवाई हुई। हालांकि, इस मामले में एक पेंच आया। इसके बाद फिर से सुनवाई की बात उठी।
सुनवाई के दौरान यह बात उठी कि बेंच में फैसला होने के बाद फिर से अपील में संभावित है और रिट अपील लगेगी। ऐसे में बेहतर होगा कि इसे डबल बैंच में सुनकर आदेश जारी किया जाए। यह भी बात उठी कि इसे अब 9 जून को लगाया जाए। अगली बेंच तभी होगी, लेकिन फिर छात्र हित में इसमें आज ही यानी 5 जून को ही बेंच तय कर सुनवाई की बात की गई। इसके बाद मामला रजिस्ट्रार के पास भेज गया कि इसे 5 जून को ही विंडो देखकर सुनवाई के लिए लगाया जाए। लेकिन यह संभव नहीं हुआ। इसके बाद इसमें सभी पक्षों से कह गया है वह अपनी तैयारी रखें, इसमें सोमवार को फाइनल सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि अब नीट-यूजी के रिजल्ट के लिए दिन काफी कम बचे हैं (14 जून को संभावित है) ऐसे में इसी दिन सोमवार 9 जून को ही हाईकोर्ट आदेश भी जारी कर देगा।
ये खबर भी पढ़िए... NEET UG रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट में मामला अभी उलझा, डबल बेंच में सुनवाई की उठी बात
वहीं सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुनवाई के दौरान कहा कि इसे जल्द तय कर दिया जाए, क्योंकि 18 सेंटर पर 8790 अभ्यर्थी थे लेकिन प्रभावित केवल 75 ही सामने आए हैं, जो याचिकाएं लगी है। इन 75 के चलते बाकी अभ्यर्थी का रिजल्ट रूक गया है। इसलिए इसमें जल्द आदेश हो जाए और रिजल्ट जारी करने की मंजूर मिल जाए। वहीं मेहता ने यह भी कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसमें निष्पक्ष कमेटी बनाकर जांच कराई है और कोई बत्ती गुल होने का कोई प्रभाव नहीं पाया है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि हमारे अपने व्यू है और सभी बातों पर विचार करके ही आगे बढ़ेंगे।
ये खबर भी पढ़िए... तीन अगस्त को हो सकती है NEET-PG परीक्षा, एनबीई ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति
इन आवेदन में याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता मृदुल भटनागर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी हाईकोर्ट में पेश किए जाएं, इससे अव्यवस्था का खुलासा हो सकेगा। साथ ही जब तक सुनवाई चल रही है तो रिजल्ट की डेट को आगे बढ़ाया जाए।
ये खबर भी पढ़िए... NEET की Answer Key देखकर तनाव में आया होनहार छात्र, गोली मारकर दे दी जान
ये खबर भी पढ़िए... NEET UG 2025 की प्रोविशनल आंसर की जारी, 5 जून तक आपत्ति दर्ज करें
दरअसल यह मांग परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा पेश की गई कमेटी की रिपोर्ट के के चलते की गई है। एनटीए ने जो कमेटी बनाई इसमें समीक्षा के बाद कहा गया कि बिजली गुल होने से प्रश्नपत्र करने में कोई समस्या नहीं आई है। इन प्रभावित परीक्षा केंद्रों के उम्मदीवारों ने और अन्य केंद्रों के उम्मीदवारों ने वही समान संख्य में प्रश्नपत्र के पेपर अटेंम्ड किए हैं। इसके लिए कमेटी की यह तुलनात्मक रिपोर्ट पेश हुई है। वहीं याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जब परीक्षा दे रहे होते हैं तो उन्हें किसी भी हाल में यह अटेंम्ट करना ही होते हैं, लेकिन बिजली गुल होने से वह प्रश्नपत्र को सही से नहीं कर सके और यहां एक-एक अंक की लड़ाई होती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश | इंदौर हाईकोर्ट
सुबह सुनवाई के दौरान यह बात उठी
ये खबर भी पढ़िए... NEET UG रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट में मामला अभी उलझा, डबल बेंच में सुनवाई की उठी बात
सालिसिटर जनरल ने कहा मात्र 75 के कारण अटके हजारों
ये खबर भी पढ़िए... तीन अगस्त को हो सकती है NEET-PG परीक्षा, एनबीई ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति
यह मांग की गई याचिकाकर्ताओं द्वारा
ये खबर भी पढ़िए... NEET की Answer Key देखकर तनाव में आया होनहार छात्र, गोली मारकर दे दी जान
ये खबर भी पढ़िए... NEET UG 2025 की प्रोविशनल आंसर की जारी, 5 जून तक आपत्ति दर्ज करें
कमेटी की यह रिपोर्ट आई है
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश | इंदौर हाईकोर्ट
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava