विधायक मालिनी गौड़ से फिर विधायकों ने दिखाई दूरी, मेंदोला, गोलू कोई नहीं पहुंचा

Sanjay Gupta | Feb 16, 2025, 12:02 IST
Share
MLA again showed distance Malini Gaur
MLA again showed distance Malini Gaur

विधानसभा चार और विधानसभा दो की दूरी कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल ही में एमआईसी सदस्य रहे जीतू यादव उर्फ जाटव के समर्थक गुंडों द्वारा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर किए गए कांड के बाद यह विवाद बहुत गहरा हो चुका है।

Indore. स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की याद में हिंद रक्षक द्वारा 15 फरवरी को दशहरा मैदान पर हुए सिंह गर्जन के कार्यक्रम में शहर बीजेपी की अंदरूनी खींचतान साफ दिखी। विधायक मालिनी गौड़ की विधानसभा में उनके पुत्र एकलव्य गौड़ द्वारा कराए गए कार्यक्रम में एक भी विधायक नहीं पहुंचा। खुद को सनातनी विधायक कहने वाले विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला ने भी हिंदूवादी इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। उन्होंने राजबाड़ा में अपना अलग आयोजन रखा हुआ था।

ये खबर भी पढ़िए...जीतू यादव पर पुलिस की मेहरबानी पर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य का तंज

कौन-कौन नेता पहुंचा कार्यक्रम में

इस कार्यक्रम में विधायक गौड़ तो मौजूद थीं। वहीं ग्रामीण विधायक में अपनी कट्टर छवि के लिए पहचान रखने वाली उषा ठाकुर भी मौजूद रहीं। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कुछ समय के लिए उपस्थिति दिखाई। वहीं नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के साथ ही पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व आईडीए चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा भी आयोजन में पहुंचे।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला की मांगों पर ऐसे हुए नाराज

यह नेता नहीं पहुंचे आयोजन में

वहीं विधानसभा एक के विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला, विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला, विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया, राउ विधायक मधु वर्मा, सांवेर विधायक व मंत्री तुलसी सिलावट, देपालपुर विधायक मनोज पटेल इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़िए...विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य ने चुप्पी साधने वालों को कहा कायर

जीतू जाटव कांड के बाद से ही दूरी

विधानसभा चार और विधानसभा दो की दूरी कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल ही में एमआईसी सदस्य रहे जीतू यादव उर्फ जाटव के समर्थक गुंडों द्वारा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर किए गए कांड के बाद यह विवाद बहुत गहरा हो चुका है। इस पूरे मामले में जीतू के खिलाफ कार्रवाई की अगुवाई विधायक गौड़ ने ही की और एकलव्य पूरे समय आक्रामक रहे। इसके बाद जीतू का पत्ता पार्टी से कट गया, जो विधायक मेंदोला के एकदम करीब थे। इसके बाद से ही विधानसभा चार और विधानसभा दो के साथ खाई बहुत गहरी हो गई। विधानसभा दो का गुट यानी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेंदोला और गोलू शुक्ला तीनों एक ही साथ हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला ने मुस्लिम कॉलोनी के नाम हिंदू रखने की उठाई मांग

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • विधायक मालिनी गौड़
  • एकलव्य गौड़
  • बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • गोलू शुक्ला
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा