विधायक गौड़, कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी से की जीतू की शिकायत, बच्चे की शर्ट उतारकर दिखाई
Sanjay Gupta | Jan 04, 2025, 20:23 IST
Jitu State President
विधायक रमेश मेंदोला के करीबी और विधानसभा दो क्षेत्र के पार्षद जीतू यादव के समर्थकों द्वारा की गई गुंडागर्दी को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को शिकायत हो गई है। उधर कालरा के घर पर हुए हमले के विरोध में सिंधी बाजार बंद रहा
Indore. बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ की विधानसभा में उनके समर्थक पार्षद कमलेश कालरा के घर में हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। विधायक रमेश मेंदोला के करीबी और विधानसभा दो क्षेत्र के पार्षद जीतू यादव के समर्थकों द्वारा की गई गुंडागर्दी को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को शिकायत हो गई है। उधर कालरा के घर पर हुए हमले के विरोध में सिंधी बाजार बंद रहा और समाज में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।
विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव
प्रदेशाध्यक्ष शर्मा पार्टी के काम से शनिवार शाम को इंदौर बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक गौड़ वहां पहुंची, उनके साथ कालरा, उनकी मां, उनका बेटा व अन्य समर्थक पार्षद, सिंधी समाज के नेता व अन्य साथ थे। सभी ने प्रदेशाध्यक्ष शर्मा से बंद कमरे में मुलाकात की और यहां पर कालरा ने अपने साथ आए बेटे की शर्ट उतारकर दिखाई कि किस तरह उसे मारा गया।
पुलिस लिखी गाड़ी से निलंबित जेल प्रहरी और लेडी डॉन बेच रहे थे ड्रग्स
![7d41ab1f-3a6]()
कालरा ने बताया कि घर पर तोड़फोड़ की गई। घर में एक साथ 50-60 लोग घुसे, बेटा, बाथरूम से बाहर टावेल लपेटकर निकला ही था कि उसे टावेल हटाकर जमकर मारा गया। कालरा ने उन्हें जीतू के साथ हुई फोन की आडियो रिकार्डिंग भी सौंपी। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की। इस ऑडियो में साफ है कि जीतू ने ही मारपीट के लिए इन्हें भेजा था और जब कालरा ने फोन पर माफी मांग तो उन्होंने उन्हें वापस बुला लिया। कालरा ने बताया कि मैंने पुलिस को शिकायत कर दी है। जब द सूत्र ने उनसे पूछा कि आपने तो जीतू को फोन कर माफी मांगी, इस पर कालरा ने कहा कि मेरी मजबूरी थी क्योंकि मेरे घर में 50-60 लोग घुसे थे, उनके पास चाकू था, मैं घऱ में नहीं था, कुछ हो जाता तो क्या करता, इसलिए उन्हें फोन कर माफी मांगी, ताकि वह उन्हें बुला लें।
इंदौर BJP नगराध्यक्ष के लिए यह 84 नेता देंगे आज राय, दौड़ में कई जुटे
![db1c7eb5-407]()
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मामले में कहा कि कोई भी व्यक्ति हो एक्स, वाय यदि अनुशासनहीनता की है तो कार्रवाई होगी। मामला अनुशासन समिति देखेगी।
कालरा के साथ जीतू यादव की एक नहीं तीन आडियो रिकार्डिंग सामने आई है। इसमें जीतू यादव ने साफ कहा कि मेरा नाम कैसे लिया है, और इतनी औकात हो गई कौन आएगा मेरे आफिस में। जब कालरा कहते हैं कि हम तो एक ही संगठन (बीजेपी) के लोग है, तो इस पर जीतू कहते हैं संगठन गया चूल्हे में, संगठन अपनी जगह है और मैं अपनी जगह। आपके पास दो ही चारा है या वीडियो बनाकर डालो कि जीतू और हम दोनों एक ही है और मैं माफी मांगता हूं या फिर जीवन भर मुझे झेलते रहना।
विधायकों के चंगुल से नहीं बचे BJP इंदौर नगर मंडल, मेंदोला के मंडल अटके
जीतू यही नहीं रुके, उन्होंने कालरा को कहा कि दो हजार लोग है मेरे पास , मैं किस-किस को समझाउंगा। बाजार में मेरी इज्जत खराब हुई है, मेरे लोग सर पर उठाए बैठे हैं, मेरे लोगों से तुम्हारा रोज सामना होगा। जीवन भर झेलना होगा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता यह रिकार्डिंग लेकर पुलिस को रिपोर्ट कराओ, जिस दिन आमना-सामना होगा उस दिन पता चल जाएगा, मेरे लोगों से तो रोज ही सामना होगा। इस पर कालरा कहते हैं कि आप तो मेरी हत्या कर दो या मैं आत्महत्या कर लेता हूं, मुझे मरना तो है, इस पर जीतू कहते हैं कि जो करना है कर लो।
विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव
विधायक, मां, बेटे के साथ पहुंचे कालरा
पुलिस लिखी गाड़ी से निलंबित जेल प्रहरी और लेडी डॉन बेच रहे थे ड्रग्स
7d41ab1f-3a6
बच्चे को टॉवेल निकालकर नंगा कर मारा
इंदौर BJP नगराध्यक्ष के लिए यह 84 नेता देंगे आज राय, दौड़ में कई जुटे
db1c7eb5-407
यह बोले प्रदेशाध्यक्ष शर्मा
जीतू ने फोन पर कहा संगठन गया चूल्हे में
विधायकों के चंगुल से नहीं बचे BJP इंदौर नगर मंडल, मेंदोला के मंडल अटके
दो हजार लोग है मेरे पास- जीतू
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj