महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध
Siddhi Tamrakar | Jan 23, 2025, 08:35 IST
MOBILE BAN BHASM AARTI
महाकाल मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती में रील बनाने की घटनाओं को रोकने के लिए श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने और अपलोड करने की घटनाएं बढ़ने के कारण, मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम 23 जनवरी से लागू हो गया है।
मंदिर प्रशासन ने पुजारियों के मोबाइल ले जाने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। पुजारी अक्सर मंदिर की रील बनाकर श्रद्धालुओं को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इस पर मंदिर समिति की अगली बैठक में विचार किया जाएगा।
कैसे होगा मोबाइल का प्रबंधन?
- श्रद्धालुओं को आरती में जाने से पहले चेकिंग पॉइंट पर अपना मोबाइल जमा करना होगा।
- सुरक्षा गार्ड और मंदिर समिति के कर्मचारी मोबाइल जमा करेंगे।
- आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालु अपना मोबाइल वापस ले सकेंगे।
महाकाल लोक की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
- महाकाल मंदिर के आसपास सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए महाकाल लोक को सात बीट में बांटा गया है।
- मुख्यमंत्री ने महाकाल महा-लोक थाना की स्थापना की घोषणा की है।
- नए थाने में बीट व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धालुओं की मदद करेंगे।
- इस प्रणाली को कलेक्टर और एसपी के साथ चर्चा कर लागू किया जाएगा।
पुजारियों के मोबाइल पर निर्णय लंबित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel