मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, किसानों और जल अभियान पर फोकस
Ramanand Tiwari | Mar 17, 2026, 21:23 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश सरकार की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत बड़ी सड़क परियोजनाओं, जल संरक्षण अभियान और किसानों के लिए राहत देने के फैसले किए हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को कई बड़े और असरदार फैसलों पर मुहर लगाई। इन फैसलों का सीधा असर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, किसानों की आय और गांवों में पानी की व्यवस्था पर पड़ेगा।
सरकार ने जहां एक तरफ बड़ी सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दी, वहीं किसानों को बोनस और जल संरक्षण को लेकर भी खास योजनाएं शुरू करने का फैसला किया गया है।
सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए बदनावर से टिमरनी तक फोरलेन सड़क बनाने की मंजूरी दी गई है। यह सड़क थांदला के आदिवासी इलाके से होकर गुजरेगी और दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे से जुड़ेगी।
करीब 3839 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क राजस्थान और गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसान रास्ता तैयार करेगी। लक्ष्य है कि 2027 तक इसका निर्माण पूरा हो जाए, ताकि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी सरकार फिर लेगी 4,100 करोड़ कर्ज, कुल बोझ 5 लाख करोड़ पार
पड़ोसी राज्यों से 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीद रहे एमपी वाले, जानें इसका कारण!
उज्जैन में चिमनगंज से इंदौर रोड तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी नई सड़क को मंजूरी दी गई है। यह सड़क सिर्फ आवागमन के लिए नहीं, बल्कि महाकाल मंदिर में आने वाली भीड़ को संभालने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी अहम साबित होगी।
सरकार ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 22 मार्च तक गांव-गांव में जल महोत्सव मनाया जाएगा। हर पंचायत में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रीष्म ऋतु में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की शुरुआत गुड़ी पड़वा से होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कैबिनेट ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं खरीद पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस को मंजूरी दी है। अब किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए सरकार अतिरिक्त बजट की व्यवस्था भी करेगी, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
रीवा में
रीवा जिले में 7530 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित करने वाली माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद करीब 92% क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे किसानों की खेती ज्यादा सुरक्षित और उत्पादक बनेगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी शिक्षा विभाग में 149 करोड़ का घोटाला, फाइलों में कैद हुई जांच समिति
एमपी के सरकारी अस्पतालों में चल रहा घटिया क्वॉलिटी की दवाओं का खेल! दस के सैंपल जांच में फेल
2028 उज्जैन सिंहस्थ
सरकार ने जहां एक तरफ बड़ी सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दी, वहीं किसानों को बोनस और जल संरक्षण को लेकर भी खास योजनाएं शुरू करने का फैसला किया गया है।
सिंहस्थ-2028: फोरलेन सड़क से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
करीब 3839 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क राजस्थान और गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसान रास्ता तैयार करेगी। लक्ष्य है कि 2027 तक इसका निर्माण पूरा हो जाए, ताकि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी सरकार फिर लेगी 4,100 करोड़ कर्ज, कुल बोझ 5 लाख करोड़ पार
पड़ोसी राज्यों से 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीद रहे एमपी वाले, जानें इसका कारण!
महाकाल दर्शन के लिए नई सड़क और बेहतर व्यवस्था
जल महोत्सव और जल गंगा अभियान
किसानों के लिए राहत: गेहूं पर बोनस की मंजूरी
रीवा में सिंचाई परियोजना : खेती को मिलेगा पानी
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी शिक्षा विभाग में 149 करोड़ का घोटाला, फाइलों में कैद हुई जांच समिति
एमपी के सरकारी अस्पतालों में चल रहा घटिया क्वॉलिटी की दवाओं का खेल! दस के सैंपल जांच में फेल
मुख्य फैसले एक नजर में
- बदनावर-टिमरनी फोरलेन सड़क को मंजूरी (3839 करोड़)
- उज्जैन में 5.5 किमी नई सड़क, महाकाल दर्शन में सुविधा
- 22 मार्च तक गांवों में जल महोत्सव
- जल गंगा संवर्धन अभियान गुड़ी पड़वा से शुरू
- गेहूं पर 40 रुपए बोनस, 2625 रुपए प्रति क्विंटल खरीद
- रीवा में 7530 हेक्टेयर सिंचाई परियोजना स्वीकृत
2028 उज्जैन सिंहस्थ
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari