जंगली सूअर और नीलगाय के आतंक पर रोक लगाएगी मोहन सरकार

Siddhi Tamrakar | Nov 05, 2024, 15:27 IST
Share
जंगली सूअर और नीलगाय
जंगली सूअर और नीलगाय

फसलों को बर्बाद कर रही नीलगाय और जंगली सुअरों के शिकार को लेकर अब मोहन यादव सरकार निर्णय लेगी। वन विभाग इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेगा। जानें क्या होंगे शिकार के नए नियम?

फसलों को बर्बाद कर रही नीलगाय और जंगली सुअरों के शिकार को लेकर अब मोहन यादव सरकार निर्णय लेगी। वन विभाग इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेगा। इस प्रस्ताव को पिछले साल ही मंजूरी मिलनी थी, लेकिन पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के चलते राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को टाल दिया था। नीलगाय और जंगली सुअरों के शिकार के नियम अभी भी हैं, पर समस्या को देखते हुए उन्हें आसान किया जा रहा है।

आदिवासी परंपरा का रखें ध्यान

एमपी में नीलगाय और जंगली सुअर के शिकार के प्रस्तावित नए नियम को लेकर विधायकों ने सुझाव दिए हैं। मनावर से आदिवासी विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने वन विभाग को आदिवासी समुदाय की परंपरा का प्रस्तावित नियमों में ध्यान रखने का सुझाव दिया है।

अब एसडीओ देंगे स्वीकृति

दोनों वन्यप्राणियों के शिकार की अनुमति एसडीओ फारेस्ट को सौंपे जाने का प्रस्ताव है, जो अभी तक एसडीएम दिया करते थे। नियमों में इसलिए बदलाव किया जा रहा है ताकि शिकार की अनुमति चाहने वालों को जल्दी मिल जाए। बता दें कि मप्र में नीलगाय और जंगली सुअर के शिकार के नियम 22 साल पहले बनाए गए थे।

नए नियम के मुताबिक लाइसेंसी हथियार रखने वालों को ही शिकार की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए वन विभाग शिकार का लाइसेंस भी देगा। जिसके पास लाइसेंस नहीं है तो वो उस जिले के किसी भी दूसरी लाइसेंसी व्यक्ति से शिकार करा सकेगा। आवेदन मिलने के बाद रेंजर 5 दिन के भीतर मौके पर जाकर देखेगा और उसकी रिपोर्ट के बाद तीन दिन में एसडीओ मंजूरी देगा।

नए नियम में वाट्सएप या ई-मेल पर रेंजर को भेजी गई जानकारी को ही आवेदन माना जाएगा। निजी जमीन पर जानवर को मारने के बाद अगर वह जंगल में जाकर मरता है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। एक बार में5-5 जंगली सुअर या नीलगाय को मारने की इजाजत रहेगी। दूध पिलाने वाली मादाओं और नवजात जंगली सुअर और निलगाय का शिकार नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही शिकार के बाद जानवर के शव के अंगों का व्यापार नहीं किया जा सकता है।

अभी एसडीएम देते हैं मंजूरी

मौजूदा एक्ट के मुताबिक जंगली सुअर और नीलगाय को मारने की मंजूरी एसडीएम देते हैं। शिकारी के पास गन का लाइसेंस होने के साथ ही उस व्यक्ति का रजिस्टर्ड शिकारी होना जरूरी है। सुअर और नीलगाय को मारते समय उसका निजी जमीन पर होना जरूरी है। शिकारी को लिखकर देना होता है कि जिस जानवर को उसने मारा है, वही फसल को नुकसान पहुंचाता था। शिकार के बाद जानवर का शव निजी जमीन पर ही मिलना चाहिए। पहले सुअर के शिकार की संख्या 10 तय थी, जबकि नीलगाय की कोई संख्या तय नहीं थी। आवेदन और उसकी मंजूरी की भी कोई समय सीमा नहीं थी।

इन इलाकों में जंगली सुअर, नीलगाय का प्रभाव

इंदौर, पन्ना, उज्जैन, छतरपुर, रीवा सर्किल से जुड़े अंचल में नीलगाय का प्रभाव और होशंगाबाद, खंडवा, इटारसी, मंडला, उमरिया, डिंडोरी और टाइगर रिजर्व के आसपास के इलाके में जंगली सुअर का प्रभाव है। इनसे फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Nilgai in Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश में नीलगाय
  • chital nilgai
  • wild boar
  • नीलगाय
  • CM डॉ. मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा