मोहन सरकार फिर ले रही 4 हजार करोड़ का कर्ज, चालू वित्त वर्ष में 10वीं बार ले रही लोन
Jitendra Shrivastava | Mar 10, 2025, 20:17 IST
mohan-govt-loan Photograph: (thesootr)
मोहन सरकार 12 मार्च को 4 हजार करोड़ का नया कर्ज लेने जा रही है, जिससे चालू वित्त वर्ष में कुल कर्ज 51 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। पिछले हफ्ते ही सरकार ने 6 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार मंगलवार को बाजार से चार हजार करोड़ रुपए का फिर कर्ज ले रही है। दो-दो हजार करोड़ रुपए के यह कर्ज 22 साल और 6 साल के समयावधि के लिए हैं इसका भुगतान सरकार छमाही ब्याज के रूप में करेगी। इसके साथ ही मोहन सरकार चालू वित्त वर्ष में 49 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी होगी।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार फिर से 4 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है, जो सरकार के बढ़ते आर्थिक बोझ को बताता है।
मोहन सरकार चालू वित्त वर्ष में अब तक 51 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है।
यात्रियों के लिए गुड न्यूज, MP से होकर गुजरेगी यह होली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
राज्य सरकार का लगातार कर्ज लेना राज्य की वित्तीय स्थिरता पर असर डाल सकता है-
शराब घोटाले में भूपेश बघेल के घर ED के छापे के बीच पीसीसी सचिव गिरफ्तार
मोहन सरकार का नया कर्ज...
- 12 मार्च 2025 को यह कर्ज बाजार से लिया जाएगा।
- दो-दो हजार करोड़ रुपए के कर्ज की अदायगी 22 और 6 साल बाद होगी।
- ब्याज छमाही आधार पर चुकाया जाएगा।
- इससे पहले 4 मार्च को 6 हजार करोड़ और 20 फरवरी को 6 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया था।
कुल कर्ज 51 हजार करोड़ पर पहुंचा
- 2023-24 में सरकार ने 44 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।
- वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार पर कुल कर्ज 3.75 लाख करोड़ रुपए है।
यात्रियों के लिए गुड न्यूज, MP से होकर गुजरेगी यह होली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
राज्य की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव
- राज्य के बजट घाटे में वृद्धि होगी।
- भविष्य में करदाताओं पर दबाव बढ़ सकता है।
- विकास परियोजनाओं के लिए नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
शराब घोटाले में भूपेश बघेल के घर ED के छापे के बीच पीसीसी सचिव गिरफ्तार
नीचे दी गई तालिका में सरकार द्वारा लिए गए कर्ज की प्रमुख तारीखें और उनकी अवधि दी गई हैं:
| तारीख | कर्ज राशि (₹ करोड़) | अवधि (साल) | भुगतान समय सीमा |
|---|---|---|---|
| 4 मार्च 2025 | 6000 | 14, 20, 23 | 2029, 2045, 2048 |
| 20 फरवरी 2025 | 6000 | 12, 15, 18 | 2037, 2040, 2043 |
| 1 जनवरी 2025 | 5000 | 13, 22 | 2038, 2047 |
| 26 दिसंबर 2024 | 5000 | 20, 16 | 2045, 2041 |
| 27 नवंबर 2024 | 5000 | 20, 14 | 2038, 2044 |
| 9 अक्टूबर 2024 | 3000 | 13, 18 | 2035, 2043 |
| 25 सितंबर 2024 | 5000 | 12, 19 | 2037, 2044 |
| 28 अगस्त 2024 | 5000 | 14, 21 | 2039, 2046 |
| 7 अगस्त 2024 | 5000 | 11, 21 | 2036, 2046 |
मोहन सरकार के कर्ज लेने का असर...
- राजकोषीय घाटे में वृद्धि
- सरकार के बढ़ते कर्ज से राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है, जिससे विकास परियोजनाओं में कटौती करनी पड़ सकती है।
ब्याज भुगतान का बोझ
- सरकार को इन कर्जों पर छमाही ब्याज देना होगा, जिससे भविष्य में अन्य सरकारी खर्चों में कमी आ सकती है।
- करदाताओं पर प्रभाव
- आने वाले वर्षों में राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार को नए कर लगाने या मौजूदा करों में वृद्धि करनी पड़ सकती है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari