मोहसिन की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, आतंकियों के लिए जुटाता था फंड, NIA ने की थी छापामारी

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mohsin-funding-hut-terrorists
mohsin-funding-hut-terrorists

NIA की कार्रवाई में मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद आतंकियों के लिए फंडिंग का बड़ा खुलासा हुआ। भोपाल और राजस्थान में छापेमारी के दौरान अहम सबूत जब्त किए गए हैं।

मध्य प्रदेश में NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की कार्रवाई के बाद एक बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार मोहसिन खान एक प्रमुख आतंकी था। मोहसिन आतंकियों के लिए फंड जुटाने का काम करता था। मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद भोपाल और राजस्थान में छापेमारी की गई। इसमें कई खास डिजिटल डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और धार्मिक साहित्य जब्त किए गए।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में लव जिहादी मोहसिन को पुलिस ने बनाया पानी वाला, फिर भी लात-घूंसों से पीटा गया

आतंकियों से संबंध रखता था मोहसिन

मोहसिन HUT (हिजबुल मुजाहिदीन) से जुड़ा हुआ था और इसके लिए फंडिंग व्यवस्था करता था। वह अशोका गार्डन में रहकर HUT से जुड़े आतंकियों से संपर्क बनाए रखता था। वह भोपाल जेल में बंद HUT के आरोपियों के परिजनों से भी संपर्क करता था। जांच एजेंसियों ने यह पाया कि मोहसिन विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से आतंकियों के लिए पैसा भेजता था। मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद NIA ने उसके बैंक खातों की जांच की और कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन का पता लगाया। इसके साथ ही, NIA ने 16 जून तक मोहसिन को रिमांड पर लिया है। इस दौरान उसकी और जांच की जाएगी।

भोपाल और राजस्थान में छापेमारी

मोहसिन खान की गिरफ्तारी के बाद NIA और ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने भोपाल में तीन प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और धार्मिक साहित्य जब्त किया गया। ये दस्तावेज और साहित्य संभावित आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद, पुलिस और जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के लव जिहादी मोहसिन पर नेशनल शूटर ने कराई 8वीं FIR, जान से मारने की धमकी दी

थाईलैंड से गिरफ्तारी तक का सफर

NIA ने मोहसिन को थाईलैंड से भारत लाने में सफलता प्राप्त की। जांच एजेंसी ने थाईलैंड में उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया। मोहसिन के थाईलैंड से आते ही NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।। इसके बाद, NIA ने मोहसिन से पूछताछ की और उसकी भूमिका का पता लगाने के लिए उसे रिमांड पर लिया।

अन्य सदस्यों की जल्द की जाएगी गिरफ्तारी

NIA और अन्य जांच एजेंसियां इस मामले में लगातार गहराई से जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। भविष्य में, मोहसिन और उसके सहयोगियों के खिलाफ कई और छापेमारी की जा सकती है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Mohsin Arrest | एसीपी मोहसिन खान | NIA raids | NIA raids in MP | Terrorism | MP News | Bhopal

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • NIA
  • HUT
  • NIA raids
  • NIA raids in MP
  • Terrorism
  • आतंकवाद
  • मोहसिन खान
  • एसीपी मोहसिन खान
  • Mohsin Arrest
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर