मोनू भाटिया, जयसिंह जैन की पत्नी और हरीश फतेहचंदानी यशवंत क्लब से बाहर
Sanjay Gupta | Dec 16, 2024, 09:31 IST
yc club indore
इंदौर के बहुचर्चित यशवंत क्लब में सालों से चल रही सदस्यता देने का पहला चरण आखिरकार रविवार रात को पूरा हो गया। अंतिम परिणामों के बाद कई बड़े नाम यशवंत क्लब की सदस्यता से बाहर हो गए। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में..
इंदौर के बहुचर्चित यशवंत क्लब में सालों से चल रही सदस्यता देने का पहला चरण आखिरकार रविवार रात को पूरा हो गया। अंतिम परिणामों के बाद कई बड़े नाम यशवंत क्लब की सदस्यता से बाहर हो गए। इनमें श्रीगुरुसिंघ सभा चुनाव में रिंकू भाटिया की खंडा पैनल को एकतरफा हराने वाले हरपाल उर्फ मोनू सिंह भाटिया, शहर के बड़े लाइजनर जयसिंह जैन की पत्नी टीना जैन, पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला और पत्रकार हरीश फतेहचंदानी जैसे नाम शामिल हैं।
कुल 75 सदस्यों के लिए 50 सदस्यीय बैलेटिंग कमेटी ने वोट दिए और इसमें से सदस्यता के लिए अनिवार्य वोट 33 रखे गए। यानी क्लब की सदस्यता पाने के लिए कम से कम 33 वोट पाना अनिवार्य था, जो 57 सदस्यों ने प्राप्त किए। एक वोट रद्द हुआ। इन सभी 57 को सदस्यता दी जाएगी। बाकी 18 सदस्य बाहर हो गए। बाहर होने में कई बड़े नाम हैं तो अंदर आने वाले भी हाईप्रोफाइल है।
हाल ही में श्रीगुरुसिंघ सभा चुनाव में रिंकू भाटिया की खंडा पैनल को एकतरफा हराने वाले हरपाल उर्फ मोनू सिंह भाटिया बाहर हो गए हैं। उनका क्लब सदस्य बनने का सपना टूट गया। मोनू को 49 वैध मतों में से केवल 28 वोट ही मिले। इसी तरह उनके भाई गुरमीत सिंह भाटिया को मात्र 25 वोट मिले और दोनों ही बाहर हो गए।
इसके साथ ही बाहर होने वालों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला भी 31 वोट ही पा सके। वह कट ऑफ वोट से दूर रहे। इसके साथ ही पत्रकार हरीश फतेहचंदानी को भी केवल 26 वोट मिले और वह भी सदस्यता से बाहर हो गए।
पुलिस अधिकारियों से बहुत ही करीबी संबंध रखने वाले और शराब कारोबारियों के भी करीबी जयसिंह जैन की पत्नी टीना जैन के जरिए क्लब में प्रवेश करने की मंशा पूरी नहीं हुई। उनकी पत्नी को मात्र 22 वोट मिले और वह भी बाहर हो गए। बिल्डर गोपाल गोयल, बिल्डर चुग की पत्नी, भी बाहर हो गए हैं। उधर हाईकोर्ट के अधिवक्ता रविंद्र सिंह छाबड़ा को केवल दो वोट मिले, बताया जा रहा है कि ऐन वक्त पर उन्होंने खुद को विड्रा कर लिया था, लेकिन प्रक्रिया चालू रहने से उनके नाम पर भी वोटिंग हुई और दो वोट गिरे।
तय प्रस्ताव के अनुसार हर चरण में 25-25 सदस्य बनाए जाने हैं और इस तरह कुल 100 को नई सदस्यता दी जाना है। लेकिन कानूनी प्रक्रिया से अटके बीते 25 सदस्यों को जोड़कर एक साथ 50 सदस्य बनाए जाने थे। कटऑफ वोट पर 57 पहुंच गए, इसलिए इन सभी को सदस्यता दी जाएगी। अब अगले चरण में 25 की जगह केवल 18 को सदस्यता मिलेगी। वेटिंग आवेदकों में भी कई हाई प्रोफाइल है जो अब सदस्यता की दौड़ में रहेंगे। वहीं जो पहले चरण में बाहर हुए 18 सदस्य अब पूरी तरह से क्लब से बाहर हो चुके हैं और इन्हें सदस्यता नहीं मिलेगी।
यह थी चयन प्रक्रिया
मोनू भाटिया और उनके भाई दोनों बाहर
yc club 3
- यह बने YC क्लब के सदस्य
yc club 5
- यह YC क्लब से हुए बाहर
पूर्व विधायक पुत्र, पत्रकार हरीश भी बाहर
पुलिस लाइजनर जयसिंह जैन भी अंदर नहीं आ सके
डॉ. भरत अग्रवाल को सर्वाधिक वोट
मीडिया घराने में जेंटलमैन के रूप में पहचान रखने वाले डॉ. भरत अग्रवाल को सर्वाधिक वोट मिले हैं। उन्हें 49 में से 41 सदस्यों ने उन्हें वोट डाले। वह क्लब के सदस्य बने हैं। वहीं क्लब सदस्य बनने में बिल्डर नवीन मेहता के बेटे मेहुल मेहता, प्रमथ बाकलीवाल, दिशा बक्शी, निकेत मंगल, सुरेश भदौरिया के बेटे मयंक भदौरिया, हितेंद्र मेहता, पराग देसाई, पराक्रम सिंह चंद्रावत, एमपीसीए के रोहित पंडित, बिल्डर विपिन कंधारी, बॉबी छाबड़ा के बेटे सनवीर छाबड़ा और सुमित आनंद जैसे नाम शामिल हैं।
अब अगले चरण में यह होगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava