27% OBC आरक्षण पर सीएम मोहन की विधायकों को नसीहत, बोले- ध्यान रखें कांग्रेस श्रेय न ले ले
Sourabh Bhatnagar | Jul 30, 2025, 10:54 IST
MP-27 PERCENT-obc-reservation-bjp-vidhayak-suggestions-CM-MOHAN-YADAV
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा विधायकों को ओबीसी आरक्षण के मुद्दे और जन कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने की नसीहत दी। आइए जानते हैं सीएम ने क्या-क्या कहा...
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम ने भाजपा विधायकों को अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा श्रेय लेने के प्रयासों पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो साल में राज्य में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, और विधायकों को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पार्षदों को जीताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएम ने आगे कहा कि ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर उठाए गए सवालों का बेबुनियाद होना बताया। उन्होंने कहा कि कई विभागों में जहां कोर्ट में स्टे नहीं था, वहां ओबीसी आरक्षण लागू किया जा चुका है। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि सरकार कोर्ट में अपने पक्ष को मजबूती से रखेगी।
मुख्यमंत्री हाउस में हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों को उदाहरण देकर समझाया कि वे (कांग्रेस) कैसे सरकारी कामों का श्रेय ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में गुना जिले में पांच लोग गाय को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे और जहरीली गैस के कारण उनकी मौत हो गई थी। सरकार ने इन लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया था। इस पर कांग्रेस के विधायक सीएम हाउस आए थे और परिजनों को यह अहसास दिलाया था कि यह मुआवजा कांग्रेस के प्रयासों से मिला है।
सीएम ने विधायकों को यह सलाह दी कि यदि उनके क्षेत्र में किसी लाभार्थी को सरकारी मदद मिलती है, तो उसे यह महसूस होना चाहिए कि इसके लिए विधायक ने गंभीरता से प्रयास किए हैं। उन्होंने विधायक दल को यह भी कहा कि वे विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर ही काम करें। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया सबसे प्रभावशाली राजनीतिक उपकरण बन चुका है, और विधायकों को इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया राजनीति का सबसे प्रभावी और शक्तिशाली उपकरण बन चुका है। उन्होंने पार्टी के विधायकों से अपील की कि वे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग करें और अपनी राजनीति को मजबूती देने के लिए इसके जरिए जनता तक अपनी आवाज़ पहुंचाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने लंबे समय तक जातिगत जनगणना को नकारा, लेकिन अब भाजपा सरकार इसे पूरी तरह से लागू करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है और इसके आंकड़े जल्द ही जनता के सामने लाए जाएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक | BJP MLA MP | MP BJP | MP Congress | 27% ओबीसी रिजर्वेशन | एमपी बीजेपी | 27 percent OBC reservation | 27 percent OBC reservation case
डंके की चोट पर देंगे 27% OBC आरक्षण- सीएम
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि हम डंके की चोट पर कह रहे हैं कि ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जल्द से जल्द यह सुनिश्चित करेगी कि 13 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उनका हक मिले और उनकी नौकरी योग्यता के आधार पर तय हो।
सुनें सीएम ने क्या कहा
कांग्रेस ऐसे ले सकती है कामों का श्रेय
सीएम ने विधायकों को यह सलाह दी कि यदि उनके क्षेत्र में किसी लाभार्थी को सरकारी मदद मिलती है, तो उसे यह महसूस होना चाहिए कि इसके लिए विधायक ने गंभीरता से प्रयास किए हैं। उन्होंने विधायक दल को यह भी कहा कि वे विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर ही काम करें। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया सबसे प्रभावशाली राजनीतिक उपकरण बन चुका है, और विधायकों को इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।
27% OBC आरक्षण से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें...
सोशल मीडिया का उपयोग
प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल और मंत्री विजयवर्गीय का सुझाव
| |
जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर मुख्यमंत्री का जोर
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक | BJP MLA MP | MP BJP | MP Congress | 27% ओबीसी रिजर्वेशन | एमपी बीजेपी | 27 percent OBC reservation | 27 percent OBC reservation case
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari