सीएम मोहन यादव ने जिसे बताया कांग्रेस का भागा दूल्हा, वह अक्षय बम बीजेपी में आकर भी अधर में

Sanjay Gupta | Jun 02, 2026, 14:00 IST
Share
mp akshay kanti bam bjp future cm mohan yadav statement
mp akshay kanti bam bjp future cm mohan yadav statement

सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार 31 मई को शुजालपुर और फिर इंदौर में जीतू पटवारी पर जमकर हमला किया था। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को भागा हुआ दूल्हा कहा था। वह दूल्हा और कोई नहीं बल्कि अक्षय बम हैं, जो अब बीजेपी में हैं।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दो बड़े बयानों पर एक साथ रविवार 31 मई को तीखा जवाब दिया था। पटवारी ने उन्हें सतना में मोहन अभिनंदन लाल यादव कहकर संबोधित किया था। इसके बाद, 26 मई को इंदौर में सबसे बड़ा माफिया जैसा शब्द कहा था।

इसका जवाब सीएम ने दिया और कहा कि दो कौड़ी का रद्दी प्रदेश अध्यक्ष नहीं देखा, वो टपोरी है और हम हैं अभिनंदन लाल। वहीं इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव और भागे हुए दूल्हे का जिक्र किया था। इसमें उनकी ही पार्टी बीजेपी में शामिल हुए अक्षय कांति बम आज भी अधर में हैं।

भागे हुए दूल्हे पर यह बोले सीएम

सीएम ने इंदौर में बीजेपी प्रशिक्षण शाला कार्यक्रम में कहा कि जो खुद की विधानसभा में 40-40 हजार वोटों से हार जाए, खुद के बूथ पर हार जाए, वह मुकाबला करने की बात करते हैं। ये तो विधानसभा में हुआ और तो और लोकसभा में तो बारात लेकर चली थी, दूल्हा लेकर और दूल्हा भाग गया, बारात खड़ी रह गई। यह कांग्रेस के हाल हैं।

क्या हुआ था लोकसभा चुनाव में

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने मार्च-अप्रैल 2024 में अक्षय कांति बम को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने नामांकन भी भरा और चुनाव प्रचार भी किया था। जब नाम वापसी का पहला दिन था तब अप्रैल 2024 को वह बीजेपी के विधायक रमेश मेंदोला व अन्य के साथ कलेक्टोरेट पहुंच गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने आवेदन देकर चुनाव से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद, एक गाड़ी में कैलाश विजयवर्गीय, मेंदोला के साथ बैठकर वह बीजेपी दफ्तर पहुंच गए थे। शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इंदौर में बीजेपी ज्वाइन कर ली।

662f47fd36830-20240429-29104950-16x9-316058
662f47fd36830-20240429-29104950-16x9-316058

नाम वापसी को बीजेपी का षड़यंत्र बताया

इस घटना से कुछ दिन पहले जिला कोर्ट ने उन पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी थी। इसके खिलाफ जब वह हाईकोर्ट गए और शपथपत्र दिया तो इसमें लिखा कि यह बीजेपी की चाल थी, ताकि मैं चुनाव से नाम वापस ले लूं। इसमें बीजेपी सफल रही।

जब द सूत्र ने इस शपथपत्र का खुलासा किया तो उन्होंने इसे बदला और बीजेपी की जगह विरोधी शब्द का उपयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि यह शपथपत्र उन्होंने बीजेपी में आने के बाद दिया था।

आईडीए बोर्ड में पद पाने में जुटे हैं बम

बम बीजेपी में पूरी तरह से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से ही जुड़े हैं। हाल ही में नई दिल्ली में स्पीकर ओम बिरला के साथ एक कार्यक्रम भी किया। सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में उन्हें हत्या के प्रयास की धारा संबंधी केस से मुक्ति मिली है।

अब बताया जाता है कि वह लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास में जुटे हैं और बीजेपी की ओर से निगम, मंडल या कहीं पर पद की उम्मीद पाले हुए हैं। इसमें आईडीए संचालक बोर्ड सदस्य के रूप में भी उनका नाम चल रहा है। हालांकि अभी तक उन्हें पार्टी ने कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव बोले- नक्सलवाद की तरह खत्म करें कुपोषण

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: MP में 1164 रूट पर चलेंगी 5206 बसें, इंदौर को 150 PM ई-बस

MP में पानी पर होगी मंत्रियों की परीक्षा, अगले सप्ताह सीएम मोहन यादव लेंगे रिपोर्ट कार्ड

UCC लागू करने वाला चौथा प्रदेश बनेगा MP, सीएम मोहन यादव बोले- सभी धर्म के लोगों से लेंगे राय

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सुप्रीम कोर्ट
  • लोकसभा चुनाव
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • अक्षय कांति बम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग