मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत

Ramanand Tiwari | Feb 08, 2026, 20:04 IST
Share
Trend of digital questions increased in Madhya Pradesh Assembly session starts from February 16
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। डिजिटल सवालों की रिकॉर्ड संख्या और विपक्ष के तीखे तेवरों के बीच 18 फरवरी को बजट पेश होगा।

NEWS IN SHORT

  • मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा।
  • विधायकों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में ऑनलाइन सवाल दायर किए हैं।
  • 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।
  • कांग्रेस विपक्ष सरकार को भ्रष्टाचार और अवैध खनन जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
  • भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई है।

NEWS IN DETAIL

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार सत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि विधायकों ने रिकॉर्ड संख्या में ऑनलाइन सवाल दायर किए हैं। सरकार जहां बजट और विधेयकों की तैयारी में जुटी है, वहीं विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना ली है।

डिजिटल विधानसभा की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश इस बार विधानसभा में सवाल पूछने का तरीका पहले से ज्यादा डिजिटल हो गया है। विधायकों ने ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन माध्यम को ज्यादा तरजीह दी है।

यह खबरें भी पढ़ें..

मध्यप्रदेश में बढ़ते मेडिकल कॉलेजों के साथ फैकल्टी की कमी चिंता का विषय

शिक्षा विभाग की लापरवाही: रिटायर्ड शिक्षक की बोर्ड परीक्षा में लगाई ड्यूटी

अब तक मिले सवालों की स्थितिकुल सवाल:

  • कुल प्राप्त सवाल: 3478
  • ऑनलाइन सवाल: 2253
  • ऑफलाइन सवाल: 1225
  • तारांकित सवाल: 1750
  • अतारांकित सवाल: 1728
यह आंकड़े साफ बताते हैं कि विधानसभा की कार्यप्रणाली तेजी से डिजिटल हो रही है।

विधायकों को ऑनलाइन सुविधाएं

कुछ प्रस्तावों के लिए अभी समय विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को कई सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई हैं। हालांकि, सवाल भेजने की समय-सीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन अभी भी इन प्रस्तावों के लिए समय बाकी है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, शून्यकाल की सूचनाएं, नियम 139 के तहत प्रस्ताव याचिकाएं ली जा सकेंगी।

बजट में 10% बढ़ोतरी के संकेत

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बजट का आकार पिछले साल से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा हो सकता है। सत्र में कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। कुछ मंत्री अपनी आय और संपत्ति का विवरण भी सदन में रखेंगे।

कांग्रेस ने तय किए हमले के मुद्दे

बजट सत्र को लेकर कांग्रेस पूरी तरह आक्रामक मूड में है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है इनमें-

  • प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बढ़ता भ्रष्टाचार।
  • अवैध खनन और खनन माफिया।
  • अवैध शराब की बिक्री।
  • इंदौर में दूषित पानी से मौतें।
  • छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मौतों का मामला।
  • बढ़ती बेरोजगारी निवेश की धीमी रफ्तार।
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इन गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है।

भाजपा की काउंटर प्लानिंग

विपक्ष के तेवर देखते हुए सत्तारूढ़ भाजपा भी पूरी तरह अलर्ट है। सरकार ने विपक्ष के सवालों और आरोपों का जवाब देने के लिए पहले से रणनीति बना ली है। भाजपा की रणनीति अलग-अलग मुद्दों पर विधायकों को जिम्मेदारी लगातार ब्रीफिंग और फीडबैक सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी में अतिथि शिक्षकों की आउटसोर्सिंग पर हाईकोर्ट का ब्रेक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स को HC से राहत

एमपी में बुजुर्गों के लिए शुरू हुई होप योजना, घर तक पहुंचेगा इलाज

सत्र रहेगा हंगामेदार

डिजिटल सवालों की बाढ़, बड़ा बजट, अहम विधेयक और विपक्ष के तीखे सवाल। इन सबके बीच मध्य प्रदेश विधानसभा का यह बजट सत्र राजनीतिक रूप से काफी गर्म रहने वाला है। सरकार और विपक्ष, दोनों के लिए यह सत्र बेहद अहम माना जा रहा है।



Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • बजट सत्र
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा