एमपी विधानसभा बजट सत्र में आज गूंजेगा आवारा पशुओं का मुद्दा, विभागीय बजट पर होगी चर्चा
Amresh Kushwaha | Feb 25, 2026, 09:39 IST
mp assembly budget session stray cattle fire safety issues bhopal
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज आवारा पशुओं और फायर सेफ्टी कानून के मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष के विधायक जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज, 25 फरवरी को आठवां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। आज का दिन काफी गहमागहमी भरा रहने के आसार हैं।
ऐसा इसलिए, क्योंकि विपक्ष किसानों और आम जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों को ध्यानाकर्षण (Calling Attention) के जरिए सरकार के सामने रखने वाला है।
आज सदन में चुरहट से कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह आवारा पशुओं का मुद्दा उठाएंगे। प्रदेश के कई हिस्सों में आवारा पशुओं के कारण न केवल किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि सड़कों पर भी ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।
लगातार होते सड़क हादसों को लेकर विधायक सरकार से जवाब मांगेंगे कि इन जानवरों के प्रबंधन के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
जबलपुर उत्तर पूर्व से भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय प्रदेश में बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर सरकार का ध्यान खींचेंगे। उनका तर्क है कि प्रदेश में सख्त फायर सेफ्टी कानून और नियमित ऑडिट की व्यवस्था न होने के कारण जान-माल का नुकसान हो रहा है। वे सदन में इस दिशा में नई व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे।
विधानसभा में छह विभागों के बजट पर चार घंटे चर्चा होगी। लोक निर्माण कार्य के लिए डेढ़ घंटा तय किया गया है। जनजातीय कार्य और भोपाल गैस त्रासदी राहत पर 45 मिनट बात होगी।
अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 30 मिनट का समय मिला है। स्कूल शिक्षा और परिवहन पर डेढ़ घंटा चर्चा चलेगी। उच्च शिक्षा और आयुष विभाग को 30 मिनट दिए गए हैं। तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर एक घंटा चर्चा होगी।
सदन की शुरुआत में औपचारिकताओं के बीच शोक का माहौल भी रहेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री तेजीराम सरयाम के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद ही विधायी कार्य और चर्चाओं का सिलसिला आगे बढ़ेगा।
मंगलवार को सत्र के सातवें दिन कई अहम घोषणाएं हुई थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगोरिया लोकपर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का ऐलान किया था। साथ ही, धार, झाबुआ और बड़वानी जैसे जनजातीय जिलों में कृषि कैबिनेट आयोजित करने की बात कही थी।
वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ किया कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट से किसी भी कब्रिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। केवल एक दीवार का हिस्सा प्रभावित होगा, जिसे सरकार बनवा कर देगी।
ये खबर भी पढ़िए...
एमपी विधानसभा में उच्च शिक्षा पर दोहरी चर्चा : 140 पद खाली तो कहीं 27.50 करोड़ के भुगतान पर सवाल
बजट चर्चा से लेकर महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों तक, ऐसा रहेगा सीएम मोहन यादव का आज का दौरा
MP News: CAG रिपोर्ट ने खोली एमपी शिक्षा विभाग में नियुक्ति और तबादला सिस्टम की पोल
एमपी विधानसभा बजट सत्र में थाली से तूफान तक: बजट, मौत कांड और न्यायिक मर्यादा पर टकराव
ऐसा इसलिए, क्योंकि विपक्ष किसानों और आम जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों को ध्यानाकर्षण (Calling Attention) के जरिए सरकार के सामने रखने वाला है।
आवारा पशुओं के मुद्दे पर होगी चर्चा
लगातार होते सड़क हादसों को लेकर विधायक सरकार से जवाब मांगेंगे कि इन जानवरों के प्रबंधन के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
फायर सेफ्टी कानून पर कराएंगे ध्यानाकर्षण
हर विभाग के लिए समय निर्धारित
अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 30 मिनट का समय मिला है। स्कूल शिक्षा और परिवहन पर डेढ़ घंटा चर्चा चलेगी। उच्च शिक्षा और आयुष विभाग को 30 मिनट दिए गए हैं। तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर एक घंटा चर्चा होगी।
दिवंगत नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि
सातवें दिन इन मुद्दों पर हुई थी चर्चा
वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ किया कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट से किसी भी कब्रिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। केवल एक दीवार का हिस्सा प्रभावित होगा, जिसे सरकार बनवा कर देगी।
ये खबर भी पढ़िए...
एमपी विधानसभा में उच्च शिक्षा पर दोहरी चर्चा : 140 पद खाली तो कहीं 27.50 करोड़ के भुगतान पर सवाल
बजट चर्चा से लेकर महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों तक, ऐसा रहेगा सीएम मोहन यादव का आज का दौरा
MP News: CAG रिपोर्ट ने खोली एमपी शिक्षा विभाग में नियुक्ति और तबादला सिस्टम की पोल
एमपी विधानसभा बजट सत्र में थाली से तूफान तक: बजट, मौत कांड और न्यायिक मर्यादा पर टकराव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari