बजट चर्चा से लेकर महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों तक, ऐसा रहेगा सीएम मोहन यादव का आज का दौरा

Kaushiki | Feb 25, 2026, 09:28 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav
mp-cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज विधानसभा में बजट सत्र में शामिल होंगे और कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद, वो एक खास महिला समूह कार्यशाला में भी जाएंगे।

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (25 फरवरी) विधानसभा की जरूरी कार्यवाही और बजट चर्चा में शामिल होंगे। इसके बाद वे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। विधानसभा में वे सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे और चर्चा करेंगे। उसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल जाएंगे।

सीएम यहां लाइवलीहुड मार्केटिंग कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे। इससे अब महिला समूहों के प्रोडक्ट एमेजॉन पर उपलब्ध होंगे। वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग करना सीखेंगी।

ई-मार्केट पोर्टल के जरिए सामान बेचना आसान हो जाएगा। इसके लिए महिलाओं को विशेष मार्केटिंग ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे उनके प्रोडक्ट्स को नेशनल लेवल मार्किट में बेचा जा सकता है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...

  • सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे और सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
  • दोपहर 01:30 बजे: सीएम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में एक वर्कशॉप का शुभारंभ करेंगे।
  • कार्यशाला के दौरान: महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को एमेजॉन जैसे ई-मार्केट पोर्टल पर लॉन्च करेंगे।
  • ट्रेनिंग सेशन: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग का ट्रेनिंग दिया जाएगा।
  • सदन की कार्यवाही: विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री बजट चर्चा और महत्वपूर्ण प्रस्तावों में हिस्सा लेंगे।

विधानसभा बजट सत्र का आठवां दिन

आज मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का आठवां दिन है। सदन में आज आवारा पशुओं से फसल नुकसान का मुद्दा उठाया जाएगा। कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल इस पर सवाल पूछेंगे। सड़कों पर यातायात बाधित होने पर भी चर्चा होगी। किसान इस समस्या से लंबे समय से परेशान हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में बढ़ रही गर्मी

CAG रिपोर्ट में खनिज विभाग पर सवाल : 2020–23 के बीच 1,400 करोड़ से ज्यादा की राजस्व हानि का खुलासा

मध्यप्रदेश में कुपोषण की तस्वीर : 33% बच्चे कम वजन, 8 साल से नहीं बढ़ी आंगनवाड़ी की पोषण राशि

एमपी गजब: क्रांतिसूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी में 140 पद खाली, फिर भी चल रही पढ़ाई!

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा