मध्य प्रदेश विधानसभा में थाली लेकर पहुंचे कांग्रेसी, भागीरथपुरा कांड पर सरकार को घेरा

Sanjay Sharma | Feb 19, 2026, 13:26 IST
Share
mp assembly congress protest bhagirathpura incident
mp assembly congress protest bhagirathpura incident

एमपी विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने अनोखा विरोध किया। हाथों में खाली थाली लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उमंग सिंघार बोले- सरकार जनता को सिर्फ ख्याली पुलाव परोस रही है।

BHOPAL .मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र के चौथे दिन (19 फरवरी) विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक विरोध किया।

एमपी कांग्रेस केविधायकों ने हाथों में थाली लेकर नारे लगाए। उनका कहना था कि सरकार जनता को केवल ‘ख्याली पुलाव’ परोस रही है।

सरकारी योजनाएं केवल हवाई बातें: कांग्रेस

विपक्ष ने सरकारी योजनाओं को केवल हवाई बातें बताया। उनका कहना है कि बजट में कोई भी नई योजना नहीं मिली। पुरानी योजनाओं का बजट भी नहीं बढ़ा है। यह बजट केवल झूठ का एक पुलिंदा है। सरकार केवल झूठी घोषणाओं के सहारे चल रही है।

जमीन पर हकीकत कुछ और ही नजर आती है। इस बजट से हर वर्ग निराश है। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। बच्चों में कुपोषण की समस्या अभी जारी है। ओबीसी आरक्षण पर केवल खोखले आश्वासन मिले।

किसानों की कर्ज माफी पर सरकार चुप है। शिक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। यह जनता के हक और सम्मान की लड़ाई है।

भर्तियों में देरी, युवाओं को सिर्फ आश्वासन

उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने कई नौकरियों की घोषणाएं कीं, लेकिन भर्तियां नहीं हुईं। इससे बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ रही है। रोजगार के नाम पर सिर्फ वादे किए जा रहे हैं।

mp congress protest
mp congress protest

लाड़ली बहना और बिजली बिल पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने लाड़ली बहनों के वादे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 3000 रुपए का वादा अधूरा है। बहनों को सिर्फ आश्वासन और इंतजार मिल रहा है। बिजली बिलों की मार से आम जनता परेशान है। सरकार के राहत के दावे केवल कागजी हैं।

स्वास्थ्य और किसानों की स्थिति पर भी घेरा

उमंग सिंघार ने कहा कि इसी तरह किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन सरकार उन्हें भी खुशहाली के सपने दिखा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही दवाइयों की उपलब्धता, जबकि सरकार हर जगह समुचित व्यवस्था होने का दावा करती है।

आरक्षण और शिक्षा व्यवस्था पर भी निशाना

उन्होंने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण पर ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया। शिक्षा व्यवस्था को भी कमजोर बताया। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। सरकार असली समस्याओं के बजाय सिर्फ घोषणाएं करती है। उमंग सिंघार बोले कि जनता को ख्याली पुलाव परोसा जा रहा है। विपक्ष ने सरकार की नीतियों को पूरी तरह फेल बताया।

जनता की आवाज बताकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान

उमंग सिंघार ने कहा कि यह प्रदर्शन राजनीति नहीं, जनता की आवाज है। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के अधिकार और भविष्य के लिए आवाज उठती

भागीरथपुरा कांड पर भी जताई नराजगी

उमंग सिंघार ने भागीरथपुरा में दूषित पानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने मौतों के मामले में राज्य सरकार को घेरा। सिंघार के अनुसार सरकार असली आंकड़े छिपा रही है। मौतों की संख्या बताए गए आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। जनता दूषित पानी पी रही है और टैक्स भर रही है। लोग किडनी और पेट की बीमारियों से जूझ रहे हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस ने इंदौर की घटना को लेकर किया  प्रदर्शन, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग
मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस ने इंदौर की घटना को लेकर किया प्रदर्शन, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग

हर नागरिक को शुद्ध पानी पाने का पूरा अधिकार है। भागीरथपुरा कांड के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। विपक्ष ने सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला कांग्रेस करेंगी वित्त मंत्री निवास का घेराव

आज महिला कांग्रेस वित्त मंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। कार्यकर्ता खाली थाली और गैस सिलेंडर लेकर पहुंचेंगे। वे महंगाई और महिला सुरक्षा पर विरोध जताएंगे।

कांग्रेस ने इस बजट को निराशाजनक बताया है। कार्यकर्ता वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से जवाब मांगेंगे। आम जनता की अनदेखी पर भी सवाल उठेंगे। यह प्रदर्शन आज दोपहर को आयोजित होगा।

रीना बोरासी सैतिया

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: इंदौर के भंडारी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप गलत ब्लड चढ़ाया

इंदौर न्यूज | मध्यप्रदेश के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम

भोजशाला मामला : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई

इंदौर की 78 साल की दादी को मिला गोल्ड मेडल, थम गईं सबकी निगाहें, पढ़ें इनकी इंस्पिरेशनल जर्नी

Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • रीना बोरासी सैतिया
  • वित्त मंत्री
  • विधानसभा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि