वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान
Vikram Jain | Mar 11, 2025, 23:28 IST
MP Assembly Finance Minister Jagdish Devda Supplementary Budget 2025
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने 2024-2025 के लिए 19,206 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी पेश की।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 19,206 करोड़ 79 लाख 529 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में सड़कों, पुलों, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत 2500 करोड़ रुपए सड़क निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं, औद्योगिक नीति, एमएसएमई, खाद्य विभाग और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं को भी बड़ी राशि दी गई है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सत्र के दौरान 2024-2025 के लिए 19,206 करोड़ 79 लाख 529 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी पेश की। बजट में खासतौर पर प्रदेश में सड़क और पुलों के निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सरकार बुधवार को मुख्य बजट भी पेश करने जा रही है, जिससे कई और महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... अफवाहों पर लगा विराम!, मध्य प्रदेश में बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसमें:
मध्य प्रदेश सरकार बुधवार को मुख्य बजट पेश करने जा रही है। इसमें कई बड़ी योजनाओं की घोषणाएं हो सकती हैं। उम्मीद है कि इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
✅मध्य प्रदेश सरकार ने 19,206 करोड़ 79 लाख 529 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया।
✅सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
✅औद्योगिक नीति, एमएसएमई और खाद्य विभाग को भी बड़ी राशि आवंटित की गई।
✅महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं को बजट में शामिल किया गया।
✅बुधवार को राज्य सरकार 2024-25 का मुख्य बजट पेश करने जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, GSDP में 11.05% की बढ़ोत्तरी
19,206 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
ये खबर भी पढ़ें... अफवाहों पर लगा विराम!, मध्य प्रदेश में बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना
सड़कों और पुलों के लिए अनुपूरक बजट
- बड़े पुलों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए विशेष केंद्रीय सहायता में मिले हैं।
- 50 करोड़ रुपए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम को आवंटित हुए हैं।
- ग्रामीण सड़कों और अन्य मार्गों की मरम्मत व निर्माण कार्य के लिए 200 करोड़ रुपए।
- विशेष केंद्रीय सहायता के तहत ग्रामीण और जिला सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपए।
- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को 805 करोड़ रुपए मिले हैं।
- जमीन के मुआवजे के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- अनुसूचित जाति मद के लिए 100 करोड़ रुपए।
इन योजनाओं को मिला अनुपूरक बजट
- प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए बजट में अतिरिक्त प्रावधान किए हैं:
- औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन योजना: 726 करोड़ रुपए।
- अटल गृह ज्योति योजना: 622.44 करोड़ रुपए।
- एमएसएमई (लघु एवं मध्यम उद्योग): 1075.80 करोड़ रुपए।
- खाद्य विभाग: 2000 करोड़ रुपए।
- संबल योजना: 366 करोड़ रुपए।
- अन्य योजनाएं: 138 करोड़ और 96 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट।
बुधवार को पेश होगा मुख्य बजट
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
✅औद्योगिक नीति, एमएसएमई और खाद्य विभाग को भी बड़ी राशि आवंटित की गई।
✅महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं को बजट में शामिल किया गया।
✅बुधवार को राज्य सरकार 2024-25 का मुख्य बजट पेश करने जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, GSDP में 11.05% की बढ़ोत्तरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari