विधानसभा में उमंग सिंघार बोले- मुंह बांधकर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली हो रही, परिवहन मंत्री ने माना...

Aman Vaishnav | Feb 27, 2026, 08:26 IST
Share
mp assembly illegal recovery row transport check post
mp assembly illegal recovery row transport check post

मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को अवैध वसूली पर भारी हंगामा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने चेकपोस्ट पर सादी वर्दी में वसूली का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले को जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

News In Short

  • विधानसभा में चेकपोस्ट पर अवैध वसूली को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है।
  • उमंग सिंघार बोले- कागजों पर चेकपोस्ट बंद हैं, असल में सादी वर्दी में वसूली हो रही है।
  • कांग्रेस विधायक ने पूछा- हर 10-20 किमी पर नया बैरियर क्यों लगाया गया है?
  • परिवहन मंत्री ने माना विसंगतियां हैं, लेकिन चेकपोस्ट पूरी तरह बंद नहीं कर सकते हैं।
  • 54 करोड़ के सोने के बिस्किट और दुबई की बेनामी संपत्तियों पर उठे सवाल हैं।

News In Detail

गुरुवार, 26 फरवरी को विधानसभा में प्रदेश के हाईवे पर अवैध वसूली के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कागजों पर तो चेक पोस्ट बंद कर दिए गए हैं। असल में सादी वर्दी में लोग वाहन चालकों से वसूली कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ये कौन लोग हैं जो मुंह पर कपड़ा बांधकर वसूली कर रहे हैं?

ओवरलोड वाहन क्यों नहीं पकड़े जाते?

कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा कि अब हर 10-20 किमी पर नया बैरियर लगा दिया गया है। शहरों में जब वाहन चेकिंग हो रही होती है, तो ओवरलोड वाहन क्यों नहीं पकड़े जाते? इस पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने माना कि परिवहन चेकपोस्ट व्यवस्था में कुछ विसंगतियां हैं। इनको पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता है।

चेकपोस्ट की समस्याएं कांग्रेस के शासन में बढ़ी

मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि व्यवस्था पुलिस और परिवहन विभाग को वाहनों पर नजर रखने का मौका देती है। इसी से विभाग का काम चलता है। उन्होंने कहा कि अब तक परिवहन विभाग के 18% कर्मचारियों को या तो निलंबित किया गया है, या फिर लाइनहाजिर कर दिया गया है। ऐसे में और सख्ती संभव नहीं है।

मंत्री ने कहा कि चेकपोस्ट की समस्याएं कांग्रेस के शासन में बढ़ी थीं। उस वक्त नितिन गडकरी ने इस मुद्दे पर एक पत्र भी लिखा था।

54 करोड़ के सोने के बिस्किट किसके?

सौरभ शर्मा के नाम पर बेनामी संपत्तियों का सवाल भी उठा है। विपक्ष का कहना है कि एक पुराने परिवहन विभाग के आरक्षक की गाड़ी से 54 करोड़ रुपए के सोने के बिस्किट मिले थे। ये बिस्किट किसके थे? क्या उनका परिवहन चेकपोस्ट से कोई लिंक था? इसके अलावा सौरभ के नाम पर दुबई में भी बेनामी संपत्तियां होने की बात सामने आ रही है। सवाल यह उठता है कि ये सारी संपत्तियां किसकी हैं? सरकार अब तक इसकी जांच क्यों नहीं करवा रही है? ये खबरें भी पढ़िए... विधानसभा में स्पीकर के फैसले पर तीखी नोकझोंक, कांग्रेस विधायकों का बहिष्कार मध्य प्रदेश विधानसभा में थाली लेकर पहुंचे कांग्रेसी, भागीरथपुरा कांड पर सरकार को घेरा भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप विधानसभा में स्पीकर के फैसले पर तीखी नोकझोंक, कांग्रेस विधायकों का बहिष्कार
Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • कांग्रेस विधायक सुरेश राजे
  • नितिन गडकरी
  • परिवहन विभाग
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • सौरभ शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच