विधानसभा में स्पीकर के फैसले पर तीखी नोकझोंक, कांग्रेस विधायकों का बहिष्कार

Mukesh Sharma | Feb 26, 2026, 21:02 IST
Share
rajasthan vid
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को बोलने से रोकने पर हंगामा हो गया। कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इससे पहले विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और मदन दिलावर तथा संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।

News In Short

  • राजस्थान विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा।
  • स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को बोलने से रोका
  • विरोध में कांग्रेस विधायकों ने किया तो सदन की कार्यवाही का बहिष्कार
  • कांग्रेस ने अनुमति देकर बोलने से रोकना बताया अपमान
  • डोटासरा और दिलावर व जोगाराम पटेल के बीच जमकर नोंकझोंक।

News In Detail

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अनुदान मांगों पर बोल रहे कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को बोलने से रोक दिया। स्पीकर का कहना था कि श्रवण कुमार छह दिन से बोल रहे हैं और उन्हें पहले ही बोलने से मना कर दिया था। नाराज स्पीकर ने कहा कि आदेश की अवहेलना सहन नहीं होगी।

अपमान है यह

इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि अनुमति देकर वापस लेना विधायक का अपमान है। उन्होंने कहा कि हम किसी की मेहरबानी से यहां नहीं हैं। अगर दादागिरी से सदन चलाना है तो चला लीजिए, यह तरीका सही नहीं है।

इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। शाम 7:27 बजे कार्यवाही पुन: शुरू हुई लेकिन नाराज कांग्रेस विधायक बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए। उनके बिना ही अनुदान मांगों पर बहस जारी रही।

डोटासरा और मंत्रियों के बीच तीखा टकराव

इससे पहले अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार और मंत्रियों पर तीखे आरोप लगाए। उनकी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से जमकर बहस हुई। डोटासरा ने पंचायत चुनाव और एसआईआर सूची को लेकर सरकार पर बेईमानी के आरोप लगाए।

जवाब में जोगाराम पटेल ने कहा कि विपक्ष को प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है और भाजपा फिर से जीतकर आएगी। बहस के दौरान बिड़ला ऑडिटोरियम और होटल पॉलिटिक्स जैसे मुद्दों पर भी जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए।

अभी तो मिडडे मील का घोटाला बाकी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मिडडे मील योजना में 2000 करोड़ रुपए के मामले का जिक्र करते हुए डोटासरा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तो मिड-डे-मील का मामला बाकी है। जवाब में डोटासरा ने मंत्री पर लंबित मामलों और जमानत का मुद्दा उठाया। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने दिलावर का बचाव करते हुए कहा कि हाईकोर्ट से जमानत पर होना अपराध सिद्ध होना नहीं है।

प्रश्नकाल में भी हंगामा

प्रश्नकाल के दौरान पशुधन बीमा योजना से जुड़े सवाल पर भी सदन में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के पशुपालन मंत्री पर टिप्पणी करने से सत्ता पक्ष की आपत्ति करने से महौल गरमा गया था।

ये भी पढे़:-

10 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, हरियाणा पुलिस के 2 कांस्टेबल और 2 होमगार्ड समेत 5 गिरफ्तार

राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे

Weather Update: एमपी और सीजी में हो सकती है हल्की बारिश, राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • वासुदेव देवनानी
  • श्रवण कुमार
  • टीकाराम जूली
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती