10 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, हरियाणा पुलिस के 2 कांस्टेबल और 2 होमगार्ड समेत 5 गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Feb 26, 2026, 20:51 IST
Share
khaki
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के खैरथल—तिजारा जिले में युवक का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा पुलिस के दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड जवान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

News In Short

  • राजस्थान के खैरथल-तिजारा में पुलिसकर्मियों और होमगार्डों ने युवक के अपहरण और फिरौती की वारदात को अंजाम दिया।
  • आरोपी हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल और होमगार्ड थे, जिन्होंने युवक को जबरन कार में डालकर फिरौती की मांग की।
  • आरोपी बग्गी बुक करने के बहाने युवक को सुनसान जगह पर लेकर गए और रातभर घुमाते रहे।
  • पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पलवल में घेराबंदी कर पकड़ा और अपहृत युवक को छुड़ा लिया।
  • मुख्य आरोपी अनिल ने खुद को हरियाणा पुलिस का CIA इंचार्ज बताकर रौब झाड़ा था, और धर्मवीर स्थानीय राजनीति में प्रभावशाली है।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में कानून के रखवालों द्वारा ही कानून को ठेंगे पर रखने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटकासिम थाना क्षेत्र से एक युवक के अपहरण और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने हरियाणा पुलिस के दो कांस्टेबलों, दो होमगार्ड और एक अन्य आरोपी को दबोच लिया है। ​पुलिस ने अपहृत युवक सोनू को सुरक्षित छुड़ा लिया है।

बग्गी बुक करने के बहाने बिछाया जाल

​वारदात 23 फरवरी की शाम करीब 4 बजे की है। पाटन अहीर गांव का 31 वर्षीय सोनू शादियों में घोड़ी-बग्गी का काम करता है। आरोपियों ने उसे बुकिंग के बहाने गांव के बाहर एक सुनसान प्लॉट पर बुलाया। सोनू जैसे ही अपनी बाइक से वहां पहुंचा, पहले से सरसों के खेत में छिपे चार बदमाश बाहर निकले और उसे जबरन कार में डालकर ले गए। ​अपहरण के बाद आरोपी रात भर सोनू को कोटकासिम, नोएडा व गाजियाबाद की सड़कों पर घुमाते रहे। अगले दिन 24 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे बदमाशों ने सोनू के ही मोबाइल से उसके परिजनों को फोन किया और 10 लाख रुपये की मोटी फिरौती की मांग की।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 8.33.43 PM
WhatsApp Image 2026-02-26 at 8.33.43 PM

ऐंठना चाहते थे पैसे

पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है। थानाधिकारी जसवंत सिंह के अनुसार अपहृत सोनू की पत्नी उत्तर प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल रही है। आरोपियों को इस बात की भनक लग गई थी। उन्हें लगा कि सोनू के पास अवैध रूप से कमाया गया काफी पैसा है। इसी ब्लैकमेलिंग और लालच के चक्कर में हरियाणा पुलिस के इन जवानों ने वर्दी की धौंस दिखाकर अपहरण की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

​पलवल से दबोचे गए 'खाकी' वाले किडनैपर

​एसपी मनीष चौधरी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। लोकेशन हरियाणा के पलवल में ट्रेस हुई, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर सोनू को सकुशल मुक्त कराया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 8.33.44 PM
WhatsApp Image 2026-02-26 at 8.33.44 PM

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

अनिल (33) कांस्टेबल, बीपीटीपी थाना, फरीदाबाद (खुद को सीआईए टीम का प्रभारी बता रहा था)।

​प्रदीप (30) कांस्टेबल, बीपीटीपी थाना, फरीदाबाद।

​नरेंद्र कुमार (31) व प्रदीप (29): होमगार्ड।

धर्मवीर (30)निवासी पलवल (सरपंच पति)।

अपराध और रसूख का गठजोड़

हैरानी की बात यह है कि गिरोह का मुख्य सूत्रधार अनिल खुद को हरियाणा पुलिस की स्पेशल सेल (CIA) का इंचार्ज बताकर रौब झाड़ रहा था, जबकि आरोपी धर्मवीर स्थानीय राजनीति में रसूख रखता है और सरपंच पति है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गैंग ने पहले भी इसी तरह 'क्रिमिनल बैकग्राउंड' वाले लोगों को निशाना बनाकर उनसे अवैध वसूली की है।

ये भी पढे़:-

सदन में स्वास्थ्य ढांचे की पोल खुली : एंबुलेंस बिना ड्राइवर, आयुष्मान में गड़बड़ी के आरोप

सदन में स्वास्थ्य ढांचे की पोल खुली : एंबुलेंस बिना ड्राइवर, आयुष्मान में गड़बड़ी के आरोप

सोम के 347 करोड़ के शेयर अटैचमेंट को मुंबई की अथॉरिटी ने किया कन्फर्म

पीएम मोदी करेंगे 16,686 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

Tags:
  • राजस्थान
  • हरियाणा पुलिस
  • अपहरण
  • खैरथल-तिजारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग